देशसिद्धार्थनगर 

जिला पैरा ओलंपिक के अध्यक्ष बनाये गये अरुण कुमार प्रजापति

यू०पी० पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रविंद्र चौधरी की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश के महासचिव डॉक्टर विपिन गुप्ता ने जारी किया पत्र

सिद्धार्थनगर. विगत एक दशक से खेल के क्षेत्र में देश को विश्व पटल पर स्थापित करने में दिव्यांग / पैरा खिलाड़ियों ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। देश में जहां पर पैरा खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कास्य पदकों को जीतकर एक इतिहास रचने का काम किया है वही उत्तर प्रदेश के पैरा खिलाड़ियों ने भी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पैरा ओलंपिक में प्रतिभा करके उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश के यू पी पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने पैरा खिलाड़ियों को पैरा ओलंपिक में प्रतिभाग कराने एवं उनकी मूलभूत समस्याओं को पूर्ण करने हेतु सतत प्रयत्नशील रहती है। उसी क्रम में जनपद सिद्धार्थनगर के पिछड़े ग्रामीण क्षेत्र के दिब्यांग / पैरा खिलाड़ियों को एक नया प्लेटफार्म देने के लिए यू पी पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रविंद्र चौधरी की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश के महासचिव डॉक्टर विपिन गुप्ता ने खेल के क्षेत्र में रुचि रखने वाले एवं खिलाड़ियों को सदैव प्रोत्साहित करने वाले अरुण कुमार प्रजापति को सिद्धार्थनगर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया है। और आशा व्यक्त की है कि सिद्धार्थनगर के ग्रामीण पिछड़े क्षेत्र के दिव्यांग खिलाड़ियों को खेल के प्रति जागरुक करते हुए खेल के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित कराने के लिए सतह प्रयत्नशील रहेंगे। पैरा ओलंपिक एसोसिएशन में होने वाले विभिन्न खेलों सहित अन्य सकारात्मक कार्यों में भी दिव्यांग खिलाड़ियों की सहभागिता सुनिश्चित कराएंगे। अरुण कुमार प्रजापति के पैरा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष बनने पर ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, खो खो संघ के सचिव सुरेंद्र श्रीवास्तव, जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्र उपाध्याय ब्लॉक व्यायाम शिक्षक रविंद्र गुर्जर सत्येंद्र गुप्ता राजकुमार यादव पूर्व ब्लाक व्यायाम शिक्षक जीशान खलील, युवा कल्याण विभाग से देवेंद्र पांडेय, फुटबॉल क्लब से अरुण पाठक, मनोज सिंह सहित क्रीड़ा भारती के अमित श्रीवास्तव, महेश कुमार,नितेश पाण्डेय, अमित त्रिपाठी, अमन द्विवेदी ने बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!