किशनगंजबिहार

बहादुरगंज के इजतेमा में प्रशासनिक तैयारियों का अनुमंडल पदाधिकारी के साथ जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने जायजा लिया।

वोल्टेज की समसया के समाधान हेतु 100 KV transformer लगवा दिया गया है।

बहादुरगंज:02 एवं 03 मार्च 2024 को होने वाले इजतेमा में प्रशासनिक तैयारियों का अनुमंडल पदाधिकारी किशनगंज लतीफूर रहमान अंसारी के साथ जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने जायजा लिया।
1. वोल्टेज की समसया के समाधान हेतु 100 KV transformer लगवा दिया गया है।
2.इजतेमागाह के लिए एक छोटा फायर ब्रिगेड की गाड़ी उपलब्ध करा दिया गया है।आगे और फायर ब्रिगेड गाड़ियों की आवश्यकता है,जिसे आगे उपलब्ध कराया जाएगा।
3.किशनगंज टेढ़ागाछ पथ निर्माण सड़क का मरम्मतीकरण कार्य 10 फरवरी से प्रारंभ कर दिया जाएगा,जो इजतेमा प्रारम्भ होने से एक सप्ताह पूर्व पूरा कर लिया जाएगा।

4.काशीबारी मुसलडंगा पथ पर रखवा नदी पुल का एप्रोच 25 फरवरी तक दुरूस्त कर दिया जाएगा।

5.इजतेमा के लिए एक सरकारी एम्बुलेंस उपलब्ध करा दिया गया है।आगे और एम्बुलेंस और डाक्टर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम के तरफ़ से भी एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराया जाएगा।
6. प्रशासन के तरफ़ से ट्रेफिक कंट्रोल करने हेतु पूर्ण व्यवस्था रहेगी। एजतेमा में लाखों लोगों के शामिल होने का अनुमान है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!