जैसलमेरराजस्थान

विश्व कैंसर दिवस जागरूकता रैली का आयोजन

विश्व कैंसर दिवस जागरूकता रैली को डॉक्टर बीएल बुनकर ने हरि झंड़ी दिखाकर गड़ीसर चौराहे से किया रवाना

विश्व कैंसर दिवस जागरूक रैली का आयोजन

रिपोर्टर कोजराज परिहार

जैसलमेर, 4 फरवरी/ विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग जैसलमेर द्वारा रविवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । रैली का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बाबूलाल बुनकर एवं जिला नोडल कैंसर अधिकारी डॉ वी के वर्मा द्वारा गड़ीसर चौराहा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । जागरूकता रैली सदर बाजार, हनुमान चौराहा होते हुए श्री जवाहिर अस्पताल में जाकर संपन्न हुई। रैली में यातायात पुलिस कर्मचारियों का भी अभूतपूर्व सहयोग रहा ।
रैली में राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय एवं ए.एन.एम ट्रेनिंग सेंटर जैसलमेर के प्रशिक्षणार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ रैली में भाग लिया ।
इस अवसर पर प्रिंसीपल राजकीय नर्सिंग कॉलेज जैसलमेर प्रेम चंद पवार, नर्सिंग प्रशिक्षक लोकेश कुमार,,नर्सिंग प्रशिक्षक ताराचंद एनखिया व पिंकू कड़वासरा , वार्डन पूजा वर्मा, नर्सिंग अधिकारी अनिल देवपाल व कस्तूरचंद भी उपस्थित थे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!