

शिव मंदिर में मूर्ति खंडित किया गया
लोगों द्वारा रांची भुरकुंडा मार्ग को किया जाम
पुलिस द्वारा आश्वासन के बाद जाम हटाया गया
भुरकुंडा के सोंदा बस्ती में शिव मंदिर में प्रतिष्ठित मूर्ति को तोड़ दिया गया हैl इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क रांची भुरकुंडा मार्ग को जाम कर दिया l स्थानीय लोगों ने मूर्ति को तोड़फोड़ करने वाले शरारती तत्वों को अभिलंब गिरफ्तार करने की मांग किया हैl मौके पर भुरकुंडा पुलिस और भदानी नगर पुलिस पहुंची।पुलिस प्रशासन द्वारा पहुंचकर मामले की छानबीन करने में जुट गए हैं l
जानकारी के अनुसार, सौंदा बस्ती में शिव मंदिर स्थापित किए गए भगवान शिव की मूर्ति को तोड़ दिया गया हैl इस बात की जानकारी आज सुबह पूजा करने गए श्रद्धालुओं को देखने के बाद मिला हैl इस बात की तत्काल सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गईl वही मंदिर में तोड़फोड़ की घटना का विरोध करते हुए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया हैl स्थानीय लोगों का कहना है कि हमारे इस मंदिर में लोगों की आस्था हैlहमारे आस्था के साथ मजाक किया गया हैl ऐसे लोगों पर हर हाल में कार्रवाई होनी चाहिएl स्थानीय पुलिस प्रशासन और लोगों से वार्ता करने के बाद जाम को हटा दिया गया।
सड़क जाम करने के कारण कोयला का परिवहन बाधित हो गया हैl वाहनों का चलन बाधित हो गया है l स्थानीय लोगों को भी इससे काफी परेशानी हुई ।वहीं पुलिस प्रशासन इस मामले को शांतिपूर्वक ढंग से सुलझाने को लेकर काम कर रही हैl इस घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को भी दी गई हैl पुलिस द्वारा आश्वासन दिया गया की 24 घंटे के अंदर और मूर्ति खंडित करने वाले को पकड़ लिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-ओमप्रकाश गुप्ता
रामगढ़


