Ghazipur
हजारों दीपों से जगमगाया बलुआ घाट, गंगा आरती और रंगोली प्रतियोगिता ने मोहा मन
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


विकास सिंह /अनिल तिवारी
जमानिया (गाजीपुर)। नगर के ऐतिहासिक बलुआ घाट पर मंगलवार को देव दीपावली का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाते गंगा तट और आकर्षक रंगोलियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
इस अवसर पर मां गंगा की भव्य आरती और बच्चों की रंगोली प्रतियोगिता प्रमुख आकर्षण का केंद्र रही।
मां गंगा उत्तर वाहिनी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मां गंगा की आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा बनाई गई रंग-बिरंगी रंगोलियों की उन्होंने सराहना की और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
आयोजन के दौरान बलुआ घाट पर बने एक मंच पर वाराणसी रेंज के डीआईजी वैभव कृष्ण भी पहुंचे। उनके साथ एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर, कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं दूसरे मंच पर विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने गंगा आरती में हिस्सा लिया। घाट पर दो मंचों पर हुई गतिविधियों और डीआईजी की मौजूदगी को लेकर लोगों में खासी उत्सुकता देखी गई।
समिति के कमल चंद बाबा ने बताया कि बलुआ घाट पर वर्ष 1990 से लगातार देव दीपावली का आयोजन किया जा रहा है और हर साल श्रद्धालु दीप प्रज्वलित कर मां गंगा की आराधना करते हैं।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, प्रमोद यादव, प्रभाकर सिंह,अनिल तिवारी, संजीत यादव, अनिल गुप्ता और दिलीप वर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, गाज़ीपुर एवं हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमानियां के संयुक्त तत्वावधान…
पूरी खबर पढ़ें →
विकास सिंह / ईमादुद्दीन (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के रायसेनपुर गांव की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी गाजीपुर ड्रोन से घर की रेकी के अगले दिन लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवर और…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी गाजीपुर लोकतंत्र के सबसे बड़े अधिकार से अब भी वंचित डेढ़ से दो लाख लोग, गाजीपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी गाजीपुर गाजीपुर में बीएससी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बंद कमरे में मिला 21 वर्षीय…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी गाजीपुर सायरन बजते ही थम गई रोशनी, गाजीपुर में हुआ ब्लैकआउट; युद्ध जैसे हालात में परखी…
पूरी खबर पढ़ें →