BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज उत्पीड़न व मारपीट का आरोप

26 Nov 2026, 09:33 AM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज उत्पीड़न व मारपीट का आरोप - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

विकास सिंह / ईमादुद्दीन ​

(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के रायसेनपुर गांव की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न समेत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
​गहमर के प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी ने बताया कि रायसेनपुर निवासी मन्ती देवी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही पति सोनू राजभर, सास राजेश्वरी देवी, देवर तुलसी राजभर और देवरानी शाम्भा देवी दहेज के लिए उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि उनसे घर का सारा काम अकेले कराया जाता था और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाती थी।
​पीड़िता के अनुसार, 22 नवंबर 2026 की शाम करीब 4 बजे ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। इसके बाद उन्होंने गहमर थाने में लिखित प्रार्थनापत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
​प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न सहित बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

छठ पर्व के बाद फिर कर्मभूमि की ओर लौटने लगे लोग, गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भारी भीड़
Ghazipur26 Nov

छठ पर्व के बाद फिर कर्मभूमि की ओर लौटने लगे लोग, गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भारी भीड़

उर्फी रिज़वी गाजीपुर छठ पर्व के बाद फिर कर्मभूमि की ओर लौटने लगे लोग, गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर…

पूरी खबर पढ़ें →
स्थानांतरण पर दो क्षेत्राधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई, एसपी विनय कुमार सिंह ने भेंट किया स्मृति चिह्न
Ghazipur26 Nov

स्थानांतरण पर दो क्षेत्राधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई, एसपी विनय कुमार सिंह ने भेंट किया स्मृति चिह्न

उर्फी रिज़वी गाजीपुर स्थानांतरण पर दो क्षेत्राधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई, एसपी विनय कुमार सिंह ने भेंट…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला सेवा योजन कार्यालय एवं हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां जमानियां के संयुक्त तत्वावधान में वृहद रोजगार मेले का भव्य आयोजन, 536 युवाओं के हाथ लगा रोजगार, खिले चेहरे
Ghazipur26 Nov

जिला सेवा योजन कार्यालय एवं हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां जमानियां के संयुक्त तत्वावधान में वृहद रोजगार मेले का भव्य आयोजन, 536 युवाओं के हाथ लगा रोजगार, खिले चेहरे

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, गाज़ीपुर एवं हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमानियां के संयुक्त तत्वावधान…

पूरी खबर पढ़ें →
लोकतंत्र के सबसे बड़े अधिकार से अब भी वंचित डेढ़ से दो लाख लोग, गाजीपुर में प्रशासन ने तेज किया मतदाता जोड़ो अभियान
Ghazipur26 Nov

लोकतंत्र के सबसे बड़े अधिकार से अब भी वंचित डेढ़ से दो लाख लोग, गाजीपुर में प्रशासन ने तेज किया मतदाता जोड़ो अभियान

उर्फी रिज़वी गाजीपुर लोकतंत्र के सबसे बड़े अधिकार से अब भी वंचित डेढ़ से दो लाख लोग, गाजीपुर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!