BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

जिला सेवा योजन कार्यालय एवं हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां जमानियां के संयुक्त तत्वावधान में वृहद रोजगार मेले का भव्य आयोजन, 536 युवाओं के हाथ लगा रोजगार, खिले चेहरे

26 Nov 2026, 09:33 AM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला सेवा योजन कार्यालय एवं हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां जमानियां के संयुक्त तत्वावधान में वृहद रोजगार मेले का भव्य आयोजन, 536 युवाओं के हाथ लगा रोजगार, खिले चेहरे - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, गाज़ीपुर एवं हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमानियां के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र जखनिया के लिए विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर सुबह से ही युवाओं की भारी भीड़ से गुलजार रहा।

दूर-दराज के गांवों से आए 1500 से अधिक युवाओं ने मेले में प्रतिभाग कर अपनी किस्मत आजमाई, जिसमें से 536 युवाओं को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किया गया। ऑफर लेटर पाते ही युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और परिसर तालियों से गूंज उठा।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि माननीय नगर पालिका अध्यक्ष, जमानियां श्री जय प्रकाश गुप्ता द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि श्री जय प्रकाश गुप्ता, प्रबन्धक श्री लछिराम सिंह यादव, प्राचार्य प्रो.

श्रीनिवास सिंह, प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, प्रो.

अरुण कुमार, श्री संतोष पाण्डेय, श्री अजय कुमार गुप्त एवं जिला सेवायोजन अधिकारी श्री गौरव सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वन्दना एवं हारमोनियम पर मधुर राग प्रस्तुतिकरण के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी मंच संचालन डॉ.

अभिषेक तिवारी द्वारा किया गया। उन्होंने अपने ओजस्वी संचालन से पूरे कार्यक्रम को एक सूत्र में बांधे रखा और समय-समय पर युवाओं को प्रेरित करते रहे।कार्यक्रम में जिला सेवायोजन अधिकारी श्री गौरव सिंह ने सेवायोजन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की संक्षिप्त एवं सारगर्भित जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराना युवाओं के लिए क्यों आवश्यक है, आउटसोर्सिंग पोर्टल से कैसे रोजगार मिलता है, विदेश में भर्ती के क्या अवसर हैं और कॅरियर काउन्सिलिंग से युवा कैसे अपना सही करियर चुन सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे किसी भी बिचौलिए के चक्कर में न पड़ें, क्योंकि चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है।कार्यक्रम की अगली कड़ी में हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमानियां के वरिष्ठ आचार्य प्रो.

अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने अपने उद्बोधन में सरकार की महत्वपूर्ण रोजगारपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल नौकरी देना नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

उन्होंने भविष्य में 'सरकार आपके द्वार' की तर्ज पर निरन्तर रोजगार मेलों के आयोजन की बात कही, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिल सकें। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष, जमानियां श्री जय प्रकाश गुप्ता रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में मंच से संवाद करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'विकसित भारत' संकल्प को रोजगार से जोड़कर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जब तक युवा रोजगार से नहीं जुड़ेंगे, तब तक विकसित भारत का सपना साकार नहीं होगा।

मुख्य अतिथि ने युवाओं को स्थानीय क्षेत्र में रोजगार के साथ-साथ जनपद के बाहर भी जाकर रोजगार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रोजगार छोटा हो या बड़ा, उसे पूरी ईमानदारी और मेहनत से करना चाहिए।

उन्होंने रोजगार के इच्छुक युवाओं को सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए कहा, ताकि उन्हें जनपद में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों की निरन्तर जानकारी मिलती रहे। उन्होंने आउटसोर्सिंग पोर्टल, विदेश में भर्ती के अवसरों, कॅरियर काउन्सिलिंग इत्यादि विभागीय योजनाओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अन्त में अतिथियों द्वारा मंच से चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर वितरित किया गया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गईं। ऑफर लेटर पाने वाले युवाओं ने जिला प्रशासन, महाविद्यालय परिवार एवं सेवायोजन विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

रोजगार मेले में 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों द्वारा 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, परास्नातक सहित विभिन्न योग्यता के युवाओं का साक्षात्कार लेकर चयन किया गया।

चयनित युवाओं को 12,000 रुपये से 35,000 रुपये प्रतिमाह तक के वेतन पर रोजगार मिला।कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा। अंत में प्राचार्य प्रो.

श्रीनिवास सिंह ने सभी अतिथियों, कंपनी प्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

छठ पर्व के बाद फिर कर्मभूमि की ओर लौटने लगे लोग, गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भारी भीड़
Ghazipur26 Nov

छठ पर्व के बाद फिर कर्मभूमि की ओर लौटने लगे लोग, गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भारी भीड़

उर्फी रिज़वी गाजीपुर छठ पर्व के बाद फिर कर्मभूमि की ओर लौटने लगे लोग, गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर…

पूरी खबर पढ़ें →
स्थानांतरण पर दो क्षेत्राधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई, एसपी विनय कुमार सिंह ने भेंट किया स्मृति चिह्न
Ghazipur26 Nov

स्थानांतरण पर दो क्षेत्राधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई, एसपी विनय कुमार सिंह ने भेंट किया स्मृति चिह्न

उर्फी रिज़वी गाजीपुर स्थानांतरण पर दो क्षेत्राधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई, एसपी विनय कुमार सिंह ने भेंट…

पूरी खबर पढ़ें →
लोकतंत्र के सबसे बड़े अधिकार से अब भी वंचित डेढ़ से दो लाख लोग, गाजीपुर में प्रशासन ने तेज किया मतदाता जोड़ो अभियान
Ghazipur26 Nov

लोकतंत्र के सबसे बड़े अधिकार से अब भी वंचित डेढ़ से दो लाख लोग, गाजीपुर में प्रशासन ने तेज किया मतदाता जोड़ो अभियान

उर्फी रिज़वी गाजीपुर लोकतंत्र के सबसे बड़े अधिकार से अब भी वंचित डेढ़ से दो लाख लोग, गाजीपुर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!