BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

लंका से कचहरी तिराहे तक 50 लाख की लागत से आरसीसी सड़क निर्माण शुरू, जनता से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की

26 Nov 2026, 09:33 AM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
लंका से कचहरी तिराहे तक 50 लाख की लागत से आरसीसी सड़क निर्माण शुरू, जनता से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी गाजीपुर

लंका से कचहरी तिराहे तक 50 लाख की लागत से आरसीसी सड़क निर्माण शुरू, जनता से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

बंद रास्ते से साइकिल और दोपहिया वाहन निकालने की कोशिश बन सकती है दुर्घटना की वजह, निर्माण स्थल के पास टैक्सी स्टैंड से जाम का भी खतरा

गाजीपुर। शहर के लंका पेट्रोल पंप तिराहे से कचहरी तिराहे तक आरसीसी सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। करीब 50 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस निर्माण कार्य को लेकर जहां क्षेत्रवासियों और राहगीरों को बेहतर सड़क की उम्मीद है, वहीं निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखना भी एक बड़ी चुनौती बनता नजर आ रहा है।

निर्माण कार्य के चलते संबंधित मार्ग बंद किया गया है और लोगों से वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करने की अपील की जा रही है। इसके बावजूद कुछ लोग बंद रास्ते से ही साइकिल और दोपहिया वाहन निकालने का प्रयास कर रहे हैं। निर्माण स्थल पर चल रहे काम के बीच इस तरह की आवाजाही से छोटी-मोटी दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। ऐसे में आम नागरिकों से अपील है कि जल्दबाजी से बचें और निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही इस्तेमाल करें, ताकि निर्माण कार्य सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से पूरा हो सके।

वैकल्पिक रास्ते पर टैक्सी स्टैंड बना सकता है जाम की वजह

इस पूरे मामले में एक और महत्वपूर्ण समस्या सामने आ रही है। इसी मार्ग पर पहले करंडा-चोचकपुर जाने वाली बसों और टैक्सियों का स्टैंड संचालित होता था। सड़क निर्माण के चलते टैक्सी स्टैंड से जुड़े वाहन चालकों ने अपनी ओर से तिराहे के पास ही वाहनों को खड़ा करना शुरू कर दिया है। यदि इसी स्थान पर गाड़ियां खड़ी होती रहीं तो वैकल्पिक मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ने के साथ जाम की स्थिति पैदा हो सकती है।

स्थानीय स्तर पर यह चिंता जताई जा रही है कि जिस रास्ते को निर्माण अवधि में आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है, उसी पर टैक्सियों का जमावड़ा राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। इससे आम लोगों के साथ-साथ यातायात व्यवस्था संभालने वाले प्रशासन को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

प्रशासन से समन्वय कर निर्धारित हो टैक्सी स्टैंड

जनहित में टैक्सी और बस संचालकों से भी अपील है कि वे प्रशासन से समन्वय स्थापित कर अपने वाहनों के लिए किसी दूसरे उपयुक्त स्थान पर अस्थायी स्टैंड निर्धारित कराएं। इससे यात्रियों को भी सुविधा होगी और वैकल्पिक मार्ग पर अनावश्यक जाम की स्थिति नहीं बनेगी।

फिलहाल जरूरत इस बात की है कि सड़क निर्माण के दौरान आम जनता, वाहन चालकों और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बना रहे। सड़क निर्माण जनसुविधा के लिए हो रहा है, इसलिए कुछ दिनों का सहयोग और यातायात नियमों का पालन भविष्य में सभी के लिए राहत का कारण बन सकता है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

स्थानांतरण पर दो क्षेत्राधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई, एसपी विनय कुमार सिंह ने भेंट किया स्मृति चिह्न
Ghazipur26 Nov

स्थानांतरण पर दो क्षेत्राधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई, एसपी विनय कुमार सिंह ने भेंट किया स्मृति चिह्न

उर्फी रिज़वी गाजीपुर स्थानांतरण पर दो क्षेत्राधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई, एसपी विनय कुमार सिंह ने भेंट…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला सेवा योजन कार्यालय एवं हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां जमानियां के संयुक्त तत्वावधान में वृहद रोजगार मेले का भव्य आयोजन, 536 युवाओं के हाथ लगा रोजगार, खिले चेहरे
Ghazipur26 Nov

जिला सेवा योजन कार्यालय एवं हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां जमानियां के संयुक्त तत्वावधान में वृहद रोजगार मेले का भव्य आयोजन, 536 युवाओं के हाथ लगा रोजगार, खिले चेहरे

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, गाज़ीपुर एवं हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमानियां के संयुक्त तत्वावधान…

पूरी खबर पढ़ें →
लोकतंत्र के सबसे बड़े अधिकार से अब भी वंचित डेढ़ से दो लाख लोग, गाजीपुर में प्रशासन ने तेज किया मतदाता जोड़ो अभियान
Ghazipur26 Nov

लोकतंत्र के सबसे बड़े अधिकार से अब भी वंचित डेढ़ से दो लाख लोग, गाजीपुर में प्रशासन ने तेज किया मतदाता जोड़ो अभियान

उर्फी रिज़वी गाजीपुर लोकतंत्र के सबसे बड़े अधिकार से अब भी वंचित डेढ़ से दो लाख लोग, गाजीपुर…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर में बीएससी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बंद कमरे में मिला 21 वर्षीय कृष्णकांत का शव
Ghazipur23 Nov

गाजीपुर में बीएससी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बंद कमरे में मिला 21 वर्षीय कृष्णकांत का शव

उर्फी रिज़वी गाजीपुर गाजीपुर में बीएससी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बंद कमरे में मिला 21 वर्षीय…

पूरी खबर पढ़ें →
सायरन बजते ही थम गई रोशनी, गाजीपुर में हुआ ब्लैकआउट; युद्ध जैसे हालात में परखी गई सुरक्षा व्यवस्था
Ghazipur23 Nov

सायरन बजते ही थम गई रोशनी, गाजीपुर में हुआ ब्लैकआउट; युद्ध जैसे हालात में परखी गई सुरक्षा व्यवस्था

उर्फी रिज़वी गाजीपुर सायरन बजते ही थम गई रोशनी, गाजीपुर में हुआ ब्लैकआउट; युद्ध जैसे हालात में परखी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!