कटनी

बड़वारा न्यूज गन्दगी के साये में जीने को मजबूर भुड़सा ग्राम के बाशिंदे

गन्दगी के साये में जीने को मजबूर भुड़सा ग्राम के बाशिंदे


गन्दगी के साये में जीने को मजबूर भुड़सा ग्राम के बाशिंदे
बड़वारा तहसील के ग्राम भुडसा के मैन मार्केट के रोड में बहाया जा रहा नाली का गंदा पानी! एक तरफ भारत सरकार स्वच्छ भारत अभियान के तहत लाखो अरबो रुपए खर्च कर रही है वही बड़वारा तहसील के ग्राम भुडसा के गांव के बीच में लगने वाले मैन बाजार में ही गंदगी का ऐसा आलम है की वहा से गांववासियों का पैदल निकलना बड़ा ही मुश्किल हो रहा है तथा यहां की गंदगी से रोज कोई न कोई ग्रामवासी बीमार हो रहे है!

हमारे प्रतिनिधि ने जब गांव वालो से बात की तो पता चला कि वो लोग इस गंदगी से निजात पाने के लिए वो ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत में कई बार शिकायत कर चुके है और उन शिकायतों का आज दिनांक तक कोई निराकरण नहीं किया गया है जनपद पंचायत के सीईओ भी ग्राम भुडसा में आ कर देख चुके है पर आज तक गंदगी से निजात नहीं दिला पाए है। पँचायत के सरपंच समेत सचिव भी बेपरवाह बने हैं जबकि पँचायत के स्थानीय स्तर पर ग्राम में साफ सफाई की जिम्मेदारी होती है किंतु जनता द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि भी ग्राम वासियों को सड़क में बहने वाले गन्दे व दूषित पानी से निजात नही दिलवा पा रहै हैं।
पँचायत के पास अधिकार हैं जो भी सड़क में अपने घर का गंदा पानी बहाकर अस्वच्छता की स्थिति निर्मित करता पाया जाता है उस पर जुर्माना लगा कर कारवाई की जा सकती हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!