राजस्थान

हेलमेट मैन फिरोज़ खान जिला स्तरीय वार्षिक सड़क सुरक्षा सम्मान से हुए सम्मानित, 

पाली सड़क सुरक्षा कार्यक्रम

हेलमेट मैन फिरोज़ खान जिला स्तरीय वार्षिक सड़क सुरक्षा सम्मान से हुए सम्मानित,

जिधर नजरें उठाता हूं बिना हेलमेट के दिखते हैं तमन्ना है कि फिर से कृष्ण का अवतार हो जाये फिरोज खान

पाली: प्रादेशिक परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग पाली के द्वारा वार्षिक सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा सम्मान 2024,जोधपुर पाली राष्ट्रीय राजमार्ग के सीएसआर प्रबंधक हेल्मेट मैन फिरोज खान को लगातार तीसरे वर्ष उनके उत्कृष्ट कार्य करने पर दिया गया है इसके पहले भी उन्हे राज्य स्तरीय वार्षिक सड़क सुरक्षा सम्मान मिला है इस मौके पर प्रादेशिक परिवहन अधिकारी प्रकाश सिंह राठौर ने बताया कि श्री ख़ान पूरे वर्ष हेलमेट पहनकर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर आम जनमानस को यातायात नियमों एवं सड़क दुघर्टना से बचाव की जानकारी प्रदान करते है। साथ ही राज्यमार्गों पर हो रही आकस्मिक दुर्घटनाओ की रोकथाम, तत्काल रुप से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के माध्यम से लगभग पच्चीस शासकीय एवं निजी स्कूलों मे विद्यार्थियो एवं पन्द्रह से बीस ग्राम पंचायतों में आमजन को यातायात के नियमों की जानकारी दे रहे है, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, जगह जगह सुरक्षा शपथ का आयोजन, लगभग पांच हज़ार वाहनों में रात्रि में होने वाली दुर्घटनाओ की रोकथाम हेतु रेडियम रिफ्लेक्टर स्टीकर लगाए। हाईवे पर घूम रहे बेसहारा गौवंशो को सुरक्षित स्थान गौशाला में भेजना, उनके गले में रेडियम बेल्ट लगाने जैसे सराहनीय कार्य कर बेसहारा पशुओं को दुर्घटना से बचाने हेतु हर संभव प्रयास करने जैसे अनेक कार्य किए हैं, परिवहन विभाग आपके इस कार्य की सराहना करता है इस मौके पर शायर कवि फिरोज खान ने आम जन को यातायात नियमों की पालना करने का निवेदन किया अपनी इस शायरी के साथ, हमारा हौसला गर चीन की दीवार हो जाए, ये मुश्किल है की हर मुमकिन का बेड़ा पार हो जाय। जिधर नजरें उठाता हूं बिना हेलमेट के दिखते हैं तमन्ना है कि फिर से कृष्ण का अवतार हो जाए। इस मौके पर टोल अधिकारियों में पी मुथू कुमार मनीष सिंह रजनीश गुप्ता, विनीत श्रीवस्तव, सुदीप सरकार पवन कुमार, बृजेश सिंह ने फिरोज खान को बधाई दी है।

दिनांक 16/02/2024

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!