गुमलाझारखंड

_करौन्दाबेडा भिखारियट काथलिक सभा समिति के अध्यक्ष बनाया गए – श्री रोहित एकका_

 

गुमला

_पालकोट प्रखण्ड अन्तर्गत करौन्दाबेडा पल्ली सह भिखारियट में करौन्दाबेडा भिखारियट के डीन सह पल्ली पुरोहित फा० मोजेश खलखो के अध्यक्षता में करौन्दाबेडा भिखारियट के अन्तर्गत आने वाले चारो पल्ली क्रमशः करौन्दाबेडा, लौवाकेरा, देवगांव तथा सुन्दरपुर पल्ली के काथलिक सभा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों और काथलिक महिला संघ समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक त्रि -शहिद हाल में आयोजित किया गया। जिसमें भिखारियट काथलिक सभा समिति का गठन किया गया। इस कार्यक्रम का शुरूआत फा० मोजेश खलखो के अगुवाई में ईश्वर को धन्यवाद सह प्रार्थना कर किया गया।तत्पश्चात सर्वसहमति से देवगांव पल्ली के काथलिक सभा समिति के अध्यक्ष,एंव संत पांल पब्लिक इंग्लिश मीडियम विधालय पोजेंगा केन्दटोली के संचालक सह प्रखण्ड युवा कांग्रेस कमिटी पालकोट के अध्यक्ष श्री रोहित एकका को करौन्दाबेडा भिखारियट काथलिक सभा समिति का अध्यक्ष चुना गया_

 

 _इस अवसर पर श्री एकका ने सभा में उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों ने जिस भरोसा, विश्वास और उम्मीद से मुझे सामाज की अगुवाई करने के लिए चुने हैं। मैं मेरी पुरी तन, मन धन से समाज को समाजिक, आर्थिक ,आध्यात्मिक और राजनैतिक दृष्टिकोण से मज़बूत बनाने के लिए पुरी कोशिश करूँगा। आज हमारे समाज विभिन्न परिस्थितियों से गुजर रही है। आज हमें अपने समाज के संगठन के मजबूतीकरण के लिए एक दूसरे को प्रेम एवं निस्वार्थ सेवा करने की आवश्यकता है। मैं समाज को पुरी ईमानदारी, पार्दर्शिता और आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए चलाने की कोशिश करूँगा। मैं आप सभी प्रत्येक समाज के लोगों से विनम्र निवेदन करता हूँ कि मेरे लिए सृष्टिकर्त्ता ईश्वर से प्रार्थना किजिएगा। ताकि मैं ईशवरीय आशिष प्राप्त कर बेहतर अगुवाई कर सकूँ। इस अवसर डीन फा० मोजेश खलखो फा० निरजंन एकका फा० निरल मिंज, फा० लौरेंस , सिस्टरगण के साथ चारों पल्ली के काथलिक सभा समिति एवं काथलिक महिला संघ समिति के तमाम पदाधिकारीगण, एवं सदस्य गण काफी संख्या उपस्थित हुए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!