
जिला पुलिस अधीक्षक जैसलमेर विकास सांगवान के निर्देषन में, पुलिस थाना सांकड़ा द्वारा सौलर प्लांट से डकैती की वारदात में वांछित दो ईनामी अपराधी गिरफतार
संवाददाता / कोजराज परिहार
जैसलमेर/
03.01.2023 को प्रार्थी मोहनसिंह पुत्र प्रयागसिंह निवासी संग्रामसिंह की ढाणी ने पुलिस थाना सांकडा पर रिपोर्ट पेश की कि सरहद संग्रामसिंह की ढाणी मे स्थित रिन्यु पावर सौलर प्लांट से दिनांक 08.12.2022 की रात्री में केबल व माॅडयुल कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गये हैं। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
कार्यवाही पुलिस
सौलर प्लांट से डकैती की वारदात को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक, जैसलमेर विकास सांगवान के आदेशानुसार गोपालसिंह भाटी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पोकरण के निर्देशन में कैलाश विश्नोई वृताधिकारी वृत पोकरण के सुपरविजन में आदेश कुमार उनि थानाािधकारी पुलिस थाना सांकड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर टीम द्वारा सौलर प्लांट में गार्ड को बंधक बनाकर डकैती के एक वर्ष से फरार चल रहे 5000-5000 रुपये के ईनामी अपराधी जगदीशसिह पुत्र दुर्गसिह जाति राजपूत निवासी नाथडाउ व गोपालसिह पुत्र अनोपसिंह जाति राजपूत निवासी नाथडाउ पुलिस थाना चामु जिला जोधपुर ग्रामीण को दस्तयाब कर बाद पूछताछ गिरफतार किया गया। मुल्जिमान को माननीय न्यायालय में पेश कर पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया गया। मुल्जिमान से पूछताछ व अनुसंधान जारी है जिनसे अन्य कई वारदातें खुलने की सम्भवना हैं।
उपरोक्त प्रकरण अलावा अन्य प्रकरण में वांछित –
01. ओटु सौलर प्लांट भिणाजपुरा पुलिस थाना सांकडा में चोरी में वांछित
02. स्टर्लिग एण्ड विल्सन रिन्युबल एनर्जी लिमिटेड सोलर प्लांट पुलिस थाना सांकडा में चोरी में वांछित
03. एकमे सोलर प्लांट आरंग पुलिस थाना शिव में चोरी में वांछित।
गिरफतार मुल्जिमानः-
01. जगदीशसिह पुत्र दुर्गसिह जाति राजपूत निवासी नाथडाउ पुलिस थाना चामु जिला जोधपुर ग्रामीण।
02. गोपालसिह पुत्र अनोपसिंह जाति राजपूत निवासी नाथडाउ पुलिस थाना चामु जिला जोधपुर ग्रामीण।
पुलिस टीम:- आदेश कुमार उनि, गणपतसिह हैडकानि, कानि सुभाषचन्द्र, जोगाराम, झण्डाराम, बृजेश, रेखाराम, ओमप्रकाश, मुलदान, भीमराव सिंह हैडकानि, हजारसिह कानि डीसीआरबी
जिला पुलिस अधीक्षक जैसलमेर विकास सांगवान के निर्देषन में, पुलिस थाना सांकड़ा द्वारा अवैध शराब व बीयर बरामदगी के मामले में 06 माह से फरार मुल्जिम गिरफतार
ज्ञात रहे कि पुलिस मुख्यालय, राजस्थान जयपुर द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफतारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक जैसलमेर विकास सांगवान के आदेशानुसार गोपालसिंह भाटी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पोकरण के निर्देशन में कैलाश विश्नोई वृताधिकारी वृत पोकरण के सुपरविजन में समस्त थानाधिकारीयों को वंाछित अपराधियों की धरपकड़ करने के निर्देशो की पालना में आदेश कुमार उनि थानाधिकारी पुलिस थाना सांकड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर टीम द्वारा अवैध शराब व बीयर बरामदगी के मामले में 06 माह से फरार मुल्जिम अमरसिह पुत्र हरिसिह जाति राजपूत निवासी रायसर पुलिस थाना शेरगढ जिला जोधपुर ग्रामीण को दस्तयाब कर बाद पूछताछ गिरफतार किया गया। मुल्जिम को माननीय न्यायालय में पेश कर पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया गया। मुल्जिम से पूछताछ व अनुसंधान जारी हैं।
गिरफतार मुल्जिम:- अमरसिह पुत्र हरिसिह जाति राजपूत निवासी रायसर पुलिस थाना शेरगढ जिला जोधपुर ग्रामीण।
पुलिस टीम:- 01. आदेशकुमार उनि
02. नीम्बदान सउनि
03. सुभाषचंद्र कानि
04. सोहनलाल कानि
05. मुलदान कानि
06. जितेन्द्र कानि
07. थानाराम कानि
08. विक्रमसिह कानि


