BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

बहन की शादी में शामिल होने आ रहे सेना के जवान की ट्रेन से गिरकर मौत, घर में पसरा मातम

28 Nov 2026, 10:28 AM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बहन की शादी में शामिल होने आ रहे सेना के जवान की ट्रेन से गिरकर मौत, घर में पसरा मातम - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी गाजीपुर

बहन की शादी में शामिल होने आ रहे सेना के जवान की ट्रेन से गिरकर मौत, घर में पसरा मातम

एक महीने की छुट्टी लेकर निकले थे हवलदार अनुप कुमार यादव, पत्नी और दो मासूम बेटों का रो-रोकर बुरा हाल

गाजीपुर। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिवार को इंतजार था कि देश की सेवा में तैनात बेटा छुट्टी लेकर घर पहुंचेगा और चचेरी बहन की शादी में शामिल होकर खुशियों में शरीक होगा। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। घर लौटते समय ट्रेन से गिरकर सेना के हवलदार अनुप कुमार यादव (34) की दर्दनाक मौत हो गई। जवान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं।

जानकारी के अनुसार, अनुप कुमार यादव पुत्र महेश यादव वर्ष 2009 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह पंजाब के गुरदासपुर स्थित राजपूत रेजिमेंट की 17वीं बटालियन में हवलदार के पद पर तैनात थे। सेना में करीब 17 वर्षों तक सेवाएं देने वाले अनुप कुमार यादव 30 नवंबर को होने वाली अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए एक महीने की छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रेन से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई।

अनुप कुमार यादव का पैतृक निवास अनपरा-ओबरा, दुद्धी तहसील, जिला सोनभद्र बताया गया है। वहीं, उनका संबंध गाजीपुर के भोटापुर गांव से भी था। उनके परिवार में पत्नी आराधना और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा मानस नौ वर्ष का है, जबकि छोटा बेटा वायुन महज दो वर्ष का है। जवान की असामयिक मौत से पत्नी और दोनों बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

परिवार के लोग शादी समारोह को लेकर तैयारियों में जुटे थे। उन्हें उम्मीद थी कि अनुप घर पहुंचेंगे तो विवाह की खुशियां और बढ़ जाएंगी। लेकिन जिस सदस्य के स्वागत की तैयारी थी, उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी आराधना का रो-रोकर बुरा हाल है।

वर्ष 2009 में सेना में भर्ती होकर देश सेवा का संकल्प लेने वाले अनुप कुमार यादव का इस तरह असमय दुनिया से चले जाना परिवार और परिचितों के लिए अपूरणीय क्षति है। जवान की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

संविधान के मूल्यों और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश, न्यायालय से विद्यालय तक गूंजा ‘एक स्वर, एक संविधान’
Ghazipur28 Nov

संविधान के मूल्यों और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश, न्यायालय से विद्यालय तक गूंजा ‘एक स्वर, एक संविधान’

उर्फी रिज़वी गाजीपुर संविधान के मूल्यों और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश, न्यायालय से विद्यालय तक गूंजा…

पूरी खबर पढ़ें →
हत्या के मामले में 25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, छह महीने से चल रहा था फरार
Ghazipur28 Nov

हत्या के मामले में 25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, छह महीने से चल रहा था फरार

उर्फी रिज़वी गाजीपुर हत्या के मामले में 25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, छह महीने से चल रहा…

पूरी खबर पढ़ें →
महाराजा सालहीय सिंह अर्कवंशी की स्मृति दिवस पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि
Ghazipur28 Nov

महाराजा सालहीय सिंह अर्कवंशी की स्मृति दिवस पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि

उर्फी रिज़वी गाजीपुर # महाराजा सालहीय सिंह अर्कवंशी की स्मृति दिवस पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर द्वारा संविधान दिवस पर कार्यक्रम
Sitapur28 Nov

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर द्वारा संविधान दिवस पर कार्यक्रम

संविधान दिवस पर आनंदी देवी विद्यालय में हुआ भव्य कार्यक्रम, 1628 विद्यार्थियों ने ली मौलिक कर्तव्यों की शपथ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!