Ghazipur
हत्या के मामले में 25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, छह महीने से चल रहा था फरार
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उर्फी रिज़वी गाजीपुर
हत्या के मामले में 25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, छह महीने से चल रहा था फरार
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त सूरज राजभर को पलिया बीरपुर मोड़ से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 24 जून 2026 को श्रीकांत यादव ने अपने पुत्र अजय यादव की मौत के संबंध में तहरीर दी थी। इसके आधार पर थाना भांवरकोल में मुकदमा संख्या 140/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में सूरज राजभर सहित 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक की ओर से 2 सितंबर 2026 को सूरज राजभर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
इसी क्रम में 27 नवंबर को थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर पलिया बीरपुर मोड़ से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सूरज राजभर (20) पुत्र हरिनारायण राजभर निवासी बीरपुर, थाना भांवरकोल, गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय सहित थाना भांवरकोल की पुलिस टीम शामिल रही।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिज़वी गाजीपुर संविधान के मूल्यों और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश, न्यायालय से विद्यालय तक गूंजा…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी गाजीपुर # महाराजा सालहीय सिंह अर्कवंशी की स्मृति दिवस पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी गाजीपुर *जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर 28 एवं 29 नवम्बर को आयोजित होंगे विशेष अभियान…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी गाजीपुर बहन की शादी में शामिल होने आ रहे सेना के जवान की ट्रेन से गिरकर…
पूरी खबर पढ़ें →
फर्जी मुठभेड़ की धमकी और चौकी में अपराधियों संग दावत का मामला गरमाया, 48 घंटे में मांगी गई…
पूरी खबर पढ़ें →
संविधान दिवस पर आनंदी देवी विद्यालय में हुआ भव्य कार्यक्रम, 1628 विद्यार्थियों ने ली मौलिक कर्तव्यों की शपथ…
पूरी खबर पढ़ें →