जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर द्वारा संविधान दिवस पर कार्यक्रम

संविधान दिवस पर आनंदी देवी विद्यालय में हुआ भव्य कार्यक्रम, 1628 विद्यार्थियों ने ली मौलिक कर्तव्यों की शपथ
जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश आशीष जैन रहे मुख्य अतिथि; छात्र-छात्राओं को दी गई मौलिक अधिकारों व निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी
सीतापुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीतापुर के तत्वावधान में संविधान दिवस के अवसर पर आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष आशीष जैन रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राधिकरण के सचिव आलोक यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन के साथ हुआ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राम निवास सिंह ने सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। इसके पश्चात सचिव आलोक यादव ने उपस्थित सभी लोगों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया।
मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश आशीष जैन ने विद्यार्थियों (भैया-बहनों) को मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई और अपने आशीर्वचन से उनका मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान के महत्व, नागरिकों के मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर विद्यालय के 1628 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। ये अधिकारी व गणमान्य रहे मौजूद
समारोह में स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष जी.
प्रसाद, ए.डी.जे. महेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र वर्मा, विजय कुमार कटियार, रवि प्रकाश तिवारी, अपर सिविल जज (सी.डि.) विजय भान, सिविल जज (जू.डि.) विभा धामा, गगनदीप, माला कुमारी, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र सिंह और तहसीलदार सदर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा एल.ए.डी.जी. अंकुर वर्मा, पी.एल.वी.
व कार्यालय स्टाफ भी मौजूद रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन एल.ए.डी.जी.
भूपेन्द्र दीक्षित ने किया। अंत में विद्यालय के प्रबंधक श्रीराम रस्तोगी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Share this:
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






