Ghazipur
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुई 90 मरीजों की मुफ्त जांच
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


ग़ाज़ीपुर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 90 मरीजों की मुफ्त जांच की गई। मरीजों को बीपी, शुगर, पेट की समस्याओं और मौसमी जुकाम-बुखार के लिए सलाह और दवाएं दी गईं।
मेले का आयोजन न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिलदारनगर, गहमर और बारा में हुआ। सुबह से मरीज जांच के लिए पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पंजीकरण, जांच और दवा देने का काम किया।
न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बारा में डॉ. सत्यदेव अजीत सिंह की टीम ने 18 मरीजों की जांच की। गहमर में डॉ. अंकित के नेतृत्व में 20 मरीजों की जांच और इलाज किया गया। इनमें दो मरीज डायरिया से पीड़ित थे।
न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिलदारनगर में डॉ. शिवकुमार मधुर की देखरेख में 52 मरीजों को इलाज मिला। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवल में डॉक्टर तैनात नहीं थे। वहां फार्मासिस्ट विजय ने मरीजों की जांच की और इलाज के लिए उन्हें सीएचसी भदौरा भेजा। जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाएं दी गई। भदौरा सी एच सी के प्रभारी अधीक्षक डॉ धनंजय आनन्द ने बताया कि मेले का उद्देश्य लोगों को समय रहते बीमारी की पहचान और इलाज उपलब्ध कराना है
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

विकास सिंह/ अभिषेक त्रिपाठी ज़मानिया (गाजीपुर) के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया…
पूरी खबर पढ़ें →
विकास सिंह / ईमादुद्दीन बारा ( ग़ाज़ीपुर) गांव में नाले की नियमित और समुचित सफाई न होने से…
पूरी खबर पढ़ें →
विकास सिंह / ईमादुद्दीन ( बारा) ग़ाज़ीपुर अकवान तूफान के असर से छाए रहे बादल बेमौसम बारिश से…
पूरी खबर पढ़ें →
ज़मानिया ( ग़ाज़ीपुर) फर्स्ट स्टेप्स प्ले स्कूल में भव्य प्रदर्शनी ‘जिज्ञासा’ के Day 1 का आयोजन हुआ। मुख्य…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी गाजीपुर शहीद शशांक सिंह के नाम से होगा कटवामोड़-कासिमाबाद मार्ग, सरकार बनने पर नामकरण का ऐलान…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी गाजीपुर की खास रिपोर्ट मतदाता सूची में गड़बड़ी मिली तो नपेंगे जिम्मेदार! बूथों पर पहुंचे डीएम…
पूरी खबर पढ़ें →