Ghazipur
शहीद शशांक सिंह के नाम से होगा कटवामोड़-कासिमाबाद मार्ग, सरकार बनने पर नामकरण का
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उर्फी रिज़वी गाजीपुर
शहीद शशांक सिंह के नाम से होगा कटवामोड़-कासिमाबाद मार्ग, सरकार बनने पर नामकरण का ऐलान
पूर्व मंत्री शादाब फातिमा बोलीं- सड़क का उद्घाटन शहीद के पिता अरुण सिंह करेंगे, प्रभु सिंह और मनोज कुशवाहा के बलिदान को भी किया नमन
गाजीपुर। जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के नसीरपुर गांव में भारतीय सेना के जवान रहे शहीद शशांक सिंह की दसवीं के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री एवं दो बार की विधायक शादाब फातिमा शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने शहीद शशांक सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही उनके साथ शहीद हुए वीर जवान प्रभु सिंह और मनोज कुशवाहा के बलिदान को भी याद किया।
सभा को संबोधित करते हुए शादाब फातिमा ने घोषणा की कि यदि उन्हें अवसर मिलता है और उनकी सरकार बनती है तो कटवामोड़ से कासिमाबाद तक जाने वाली सड़क का नामकरण शहीद शशांक सिंह के नाम पर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सड़क का उद्घाटन शहीद शशांक सिंह के पिता अरुण सिंह के हाथों कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके नाम और योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है।
शादाब फातिमा ने शशांक सिंह के साथ ही प्रभु सिंह और मनोज कुशवाहा को भी याद करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले जवानों की स्मृतियां हमेशा जीवित रहनी चाहिए।
श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने भी तीनों वीर जवानों को नमन करते हुए उनके परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदना व्यक्त की।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

विकास सिंह/ अभिषेक त्रिपाठी ज़मानिया (गाजीपुर) के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया…
पूरी खबर पढ़ें →
विकास सिंह / ईमादुद्दीन बारा ( ग़ाज़ीपुर) गांव में नाले की नियमित और समुचित सफाई न होने से…
पूरी खबर पढ़ें →
विकास सिंह / ईमादुद्दीन ( बारा) ग़ाज़ीपुर अकवान तूफान के असर से छाए रहे बादल बेमौसम बारिश से…
पूरी खबर पढ़ें →
ग़ाज़ीपुर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 90 मरीजों की मुफ्त जांच…
पूरी खबर पढ़ें →
ज़मानिया ( ग़ाज़ीपुर) फर्स्ट स्टेप्स प्ले स्कूल में भव्य प्रदर्शनी ‘जिज्ञासा’ के Day 1 का आयोजन हुआ। मुख्य…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी गाजीपुर की खास रिपोर्ट मतदाता सूची में गड़बड़ी मिली तो नपेंगे जिम्मेदार! बूथों पर पहुंचे डीएम…
पूरी खबर पढ़ें →