Ghazipur
मतदाता सूची शुद्धीकरण व जेंडर रेशियो अभियान दिवस की उड़ रही धज्जियां
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


" दोपहर 12 बजे तक नहीं पहुंचे मतदाता, फोन कर बुलाने पर भरे गए फॉर्म"
ज़मानिया (गाज़ीपुर) कल दिनाकं 22 नवम्बर 2026 दिन रविवार को मतदाता सूची शुद्धीकरण एवं जेंडर रेशियो सुधार -2027 को लेकर आयोजित विशेष अभियान दिवस के दौरान ज़मानिया ब्लॉक के रायपुर बूथ पर मतदाताओं की उदासीनता देखने को मिली। अभियान के तहत बीएलओ (BLO) सुबह समय से बूथ पर पहुंच गए, लेकिन दोपहर 12 बजे तक एक भी मतदाता सूची का मिलान कराने नहीं पहुंचा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशेष अभियान के तहत रायपुर बूथ के बीएलओ राजकुमार प्रसाद सुबह ही बूथ पर पहुंच गए थे और मतदाता सूची के मिलान व समीक्षा कार्य में जुट गए। उन्होंने दोपहर 12 बजे तक ग्रामीणों व मतदाताओं का इंतजार किया, लेकिन बूथ पर सन्नाटा पसरा रहा।
स्थिति को देखते हुए बीएलओ राजकुमार प्रसाद और विकास सिंह ने अपने मोबाइल फोन के माध्यम से ग्रामीणों से संपर्क किया और उन्हें बूथ पर आने के लिए प्रेरित किया। फोन पर बुलाए जाने के बाद कुछ ग्रामीण बूथ पर पहुंचे, जिसके पश्चात कुल 5 फॉर्म भरे गए—जिनमें 2 विलोपन/निकासी, 1 संशोधन तथा 1 महिला व 1 पुरुष के 2 नए पंजीकरण/नवीनीकरण फॉर्म शामिल हैं।
अभियान के दौरान यह स्थिति भी सामने आई कि सामान्य दिनों या विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान लोग अपनी मतदाता सूची का मिलान व सत्यापन कराने में रुचि नहीं दिखाते, जबकि यहाँ एक से बढ़कर एक ग्राम प्रधान प्रत्याशी योध्दा है जो समय पर दिखाई ही नहीं दिये l परंतु चुनाव के समय मतदाता सूची में त्रुटि या नाम न होने को लेकर बीएलओ पर ही सवाल उठाए जाते हैं और दबाव बनाया जाता है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

विकास सिंह / ईमादुद्दीन बारा ( ग़ाज़ीपुर) गांव में नाले की नियमित और समुचित सफाई न होने से…
पूरी खबर पढ़ें →
विकास सिंह / ईमादुद्दीन ( बारा) ग़ाज़ीपुर अकवान तूफान के असर से छाए रहे बादल बेमौसम बारिश से…
पूरी खबर पढ़ें →
ग़ाज़ीपुर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 90 मरीजों की मुफ्त जांच…
पूरी खबर पढ़ें →
ज़मानिया ( ग़ाज़ीपुर) फर्स्ट स्टेप्स प्ले स्कूल में भव्य प्रदर्शनी ‘जिज्ञासा’ के Day 1 का आयोजन हुआ। मुख्य…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी गाजीपुर शहीद शशांक सिंह के नाम से होगा कटवामोड़-कासिमाबाद मार्ग, सरकार बनने पर नामकरण का ऐलान…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी गाजीपुर की खास रिपोर्ट मतदाता सूची में गड़बड़ी मिली तो नपेंगे जिम्मेदार! बूथों पर पहुंचे डीएम…
पूरी खबर पढ़ें →