BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Sitapur

सीतापुर में संपूर्ण समाधान दिवस में 437 शिकायतों में से 60का निस्तारण

21 Nov 2026, 08:03 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सीतापुर में संपूर्ण समाधान दिवस में 437 शिकायतों में से 60का निस्तारण - SITAPUR, उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन: कुल 437 शिकायतों में से 60 का मौके पर निस्तारण,
सिधौली तहसील में डीएम प्रथमेश कुमार ने सुनीं जनसमस्याएं, लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश, एन सी वर्मा,
सीतापुर। जनपद की सभी सात तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

इस दौरान जिले भर में कुल 437 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 60 शिकायतों का निस्तारण अधिकारियों द्वारा मौके पर ही कर दिया गया। शेष लंबित शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।

सिधौली में डीएम ने की अध्यक्षता
तहसील सिधौली में जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार की अध्यक्षता में मुख्य समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां डीएम ने फरियादियों की समस्याएं एक-एक कर गंभीरता से सुनीं।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों और लाभार्थीपरक योजनाओं से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाए, ताकि पात्र व्यक्तियों को समय पर लाभ मिल सके। डीएम ने यह भी कहा कि अधिकारी शिकायतों के निस्तारण के लिए स्वयं मौके पर जाएं और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।

तहसीलवार शिकायतों और निस्तारण का विवरण:
* सिधौली: 161 शिकायतें प्राप्त, 18 का मौके पर निस्तारण। * महमूदाबाद: 60 शिकायतें प्राप्त, 15 का मौके पर निस्तारण।

* लहरपुर: 57 शिकायतें प्राप्त, 06 का मौके पर निस्तारण। * बिसवां: 51 शिकायतें प्राप्त, 07 का मौके पर निस्तारण।

* मिश्रिख: 47 शिकायतें प्राप्त, 06 का मौके पर निस्तारण। * सदर: 35 शिकायतें प्राप्त, 05 का मौके पर निस्तारण।

* महोली: 26 शिकायतें प्राप्त, 03 का मौके पर निस्तारण। सिधौली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.

सुखरंजन समद्दर, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सिधौली अवनीश कुमार और तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सरकारी सड़क काटने का विरोध पड़ा भारी, मारपीट के मामले में एक सप्ताह बाद भी गिरफ्तारी नहीं*
Ghazipur21 Nov

सरकारी सड़क काटने का विरोध पड़ा भारी, मारपीट के मामले में एक सप्ताह बाद भी गिरफ्तारी नहीं*

*उर्फी रिज़वी गाजीपुर सरकारी सड़क काटने का विरोध पड़ा भारी, मारपीट के मामले में एक सप्ताह बाद भी…

पूरी खबर पढ़ें →
विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों पर मतदाताओं को किया गया जागरूक
Ghazipur21 Nov

विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों पर मतदाताओं को किया गया जागरूक

उर्फी रिज़वी गाजीपुर विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों पर मतदाताओं को किया गया जागरूक गाजीपुर, 21…

पूरी खबर पढ़ें →
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 607 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण
Ghazipur21 Nov

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 607 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

उर्फी रिज़वी गाजीपुर सम्पूर्ण समाधान दिवस में 607 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण गाजीपुर, 21 नवंबर।…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर में लूट की वारदात से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, चार युवक गिरफ्तार; चार अवैध असलहे बरामद
Ghazipur21 Nov

गाजीपुर में लूट की वारदात से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, चार युवक गिरफ्तार; चार अवैध असलहे बरामद

उर्फी रिज़वी गाजीपुर की रिर्पोट गाजीपुर में लूट की वारदात से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, चार युवक…

पूरी खबर पढ़ें →
आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को चेतावनी
Ghazipur21 Nov

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को चेतावनी

उर्फी रिज़वी गाजीपुर आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को चेतावनी गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार…

पूरी खबर पढ़ें →
50 लाख से अधिक की परियोजनाओं में देरी पर डीएम सख्त, बिना अनुमति सड़क खोदने पर रोक
Ghazipur21 Nov

50 लाख से अधिक की परियोजनाओं में देरी पर डीएम सख्त, बिना अनुमति सड़क खोदने पर रोक

उर्फी रिज़वी गाजीपुर 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं में देरी पर डीएम सख्त, बिना अनुमति सड़क खोदने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!