BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

50 लाख से अधिक की परियोजनाओं में देरी पर डीएम सख्त, बिना अनुमति सड़क खोदने पर रोक

21 Nov 2026, 08:03 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
50 लाख से अधिक की परियोजनाओं में देरी पर डीएम सख्त, बिना अनुमति सड़क खोदने पर रोक - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी गाजीपुर

50 लाख से अधिक की परियोजनाओं में देरी पर डीएम सख्त, बिना अनुमति सड़क खोदने पर रोक

गाजीपुर, 21 नवंबर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में शुक्रवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली जनपद की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इसके साथ ही स्व-गणना के प्रति लोगों को जागरूक करने और प्रचार-प्रसार को लेकर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न परियोजनाओं की भौतिक प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं से कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि उनकी अनुमति के बिना जनपद में कहीं भी सड़क की खुदाई नहीं की जाएगी। अपरिहार्य परिस्थितियों में सड़क खोदने की आवश्यकता होने पर नियमानुसार पूर्व अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। साथ ही खुदाई के बाद सड़क की मरम्मत का कार्य भी पूरी तरह कराया जाए, जिससे आमजन को आवागमन में परेशानी न हो।

स्व-गणना की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी चार्ज अधिकारियों को नियमित रूप से रिपोर्टिंग करने और इसके लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को स्व-गणना प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि लोग स्वयं अपनी गणना कर एसई आईडी जनरेट कर सकें। यह एसई आईडी 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 के बीच गणनाकर्मियों के घर पहुंचने पर उन्हें उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने इस अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वेद सिंह चौहान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

यूनियन आरसेटी गाजीपुर की पहल पर कार्यालय एकता संकुलन स्तरीय समिति हुसेनपुर में चला जागरूकता अभियान
Ghazipur21 Nov

यूनियन आरसेटी गाजीपुर की पहल पर कार्यालय एकता संकुलन स्तरीय समिति हुसेनपुर में चला जागरूकता अभियान

*महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर दिया गया जोर* "बाल विवाह रोकथाम, महिला सुरक्षा और सरकारी…

पूरी खबर पढ़ें →
यूनियन आरसेटी गाजीपुर एवं महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Ghazipur21 Nov

यूनियन आरसेटी गाजीपुर एवं महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

ग़ाज़ीपुर स्थानिय यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), गाजीपुर एवं महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर में लूट की वारदात से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, चार युवक गिरफ्तार; चार अवैध असलहे बरामद
Ghazipur21 Nov

गाजीपुर में लूट की वारदात से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, चार युवक गिरफ्तार; चार अवैध असलहे बरामद

उर्फी रिज़वी गाजीपुर की रिर्पोट गाजीपुर में लूट की वारदात से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, चार युवक…

पूरी खबर पढ़ें →
आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को चेतावनी
Ghazipur21 Nov

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को चेतावनी

उर्फी रिज़वी गाजीपुर आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को चेतावनी गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!