BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

सरकारी सड़क काटने का विरोध पड़ा भारी, मारपीट के मामले में एक सप्ताह बाद भी गिरफ्तारी नहीं*

21 Nov 2026, 08:03 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सरकारी सड़क काटने का विरोध पड़ा भारी, मारपीट के मामले में एक सप्ताह बाद भी गिरफ्तारी नहीं* - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

*उर्फी रिज़वी गाजीपुर

सरकारी सड़क काटने का विरोध पड़ा भारी, मारपीट के मामले में एक सप्ताह बाद भी गिरफ्तारी नहीं*
*पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का लगाया आरोप*
गाजीपुर। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में सरकारी सड़क काटने का विरोध करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध की रंजिश में पांच लोगों ने एकजुट होकर धारदार हथियार, फावड़ा, बल्लम और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित ने नाराजगी जताई है।
पीड़ित गुड्डू यादव पुत्र रामअवध यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 11 नवंबर को मरदह मुख्य मार्ग से शहबाजपुर गांव जाने वाली सरकारी सड़क को विपक्षी पक्ष के लोग काट रहे थे। इसका विरोध करने पर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी रंजिश में 12 नवंबर 2026 की सुबह करीब छह बजे जिऊत यादव, महंगू यादव, रोशन यादव, उत्कर्ष यादव और प्रदीप यादव ने एकराय होकर उन पर हमला कर दिया।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर कासिमाबाद पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
वहीं, पीड़ित गुड्डू यादव का आरोप है कि उन्होंने 12 नवंबर को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन एक सप्ताह से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़ित ने सवाल उठाया है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी कब होगी? अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में कब तक प्रभावी कार्रवाई करती है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

यूनियन आरसेटी गाजीपुर की पहल पर कार्यालय एकता संकुलन स्तरीय समिति हुसेनपुर में चला जागरूकता अभियान
Ghazipur21 Nov

यूनियन आरसेटी गाजीपुर की पहल पर कार्यालय एकता संकुलन स्तरीय समिति हुसेनपुर में चला जागरूकता अभियान

*महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर दिया गया जोर* "बाल विवाह रोकथाम, महिला सुरक्षा और सरकारी…

पूरी खबर पढ़ें →
यूनियन आरसेटी गाजीपुर एवं महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Ghazipur21 Nov

यूनियन आरसेटी गाजीपुर एवं महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

ग़ाज़ीपुर स्थानिय यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), गाजीपुर एवं महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर में लूट की वारदात से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, चार युवक गिरफ्तार; चार अवैध असलहे बरामद
Ghazipur21 Nov

गाजीपुर में लूट की वारदात से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, चार युवक गिरफ्तार; चार अवैध असलहे बरामद

उर्फी रिज़वी गाजीपुर की रिर्पोट गाजीपुर में लूट की वारदात से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, चार युवक…

पूरी खबर पढ़ें →
आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को चेतावनी
Ghazipur21 Nov

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को चेतावनी

उर्फी रिज़वी गाजीपुर आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को चेतावनी गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार…

पूरी खबर पढ़ें →
50 लाख से अधिक की परियोजनाओं में देरी पर डीएम सख्त, बिना अनुमति सड़क खोदने पर रोक
Ghazipur21 Nov

50 लाख से अधिक की परियोजनाओं में देरी पर डीएम सख्त, बिना अनुमति सड़क खोदने पर रोक

उर्फी रिज़वी गाजीपुर 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं में देरी पर डीएम सख्त, बिना अनुमति सड़क खोदने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!