BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

यूनियन आरसेटी गाजीपुर की पहल पर कार्यालय एकता संकुलन स्तरीय समिति हुसेनपुर में चला जागरूकता अभियान

21 Nov 2026, 08:03 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
यूनियन आरसेटी गाजीपुर की पहल पर कार्यालय एकता संकुलन स्तरीय समिति हुसेनपुर में चला जागरूकता अभियान - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

*महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर दिया गया जोर*
"बाल विवाह रोकथाम, महिला सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी; बेटियों को शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने का लिया संकल्प "

गाजीपुर, 21 नवम्बर 2026 *यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), गाजीपुर के तत्वावधान में महिला कल्याण विभाग एवं मिशन शक्ति टीम के संयुक्त सहयोग से सदर ब्लॉक के नगदीलपुर ग्राम सभा में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं, किशोरियों एवं युवाओं को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण, स्वरोजगार, सरकारी ऋण योजनाओं, महिला सुरक्षा तथा बाल विवाह रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में यूनियन आरसेटी गाजीपुर की ओर से ग्रामीणों को स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही महिला कल्याण विभाग एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

*आरसेटी संकाय प्रमुख मुकेश श्रीवास्तव ने स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित*

कार्यक्रम में आरसेटी के संकाय प्रमुख *मुकेश श्रीवास्तव* ने महिलाओं एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में केवल नौकरी की तलाश करना ही रोजगार का एकमात्र विकल्प नहीं है, बल्कि हुनर और कौशल के माध्यम से स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर दूसरों को भी रोजगार दिया जा सकता है।

उन्होंने यूनियन आरसेटी गाजीपुर द्वारा संचालित निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान में सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर, डिजिटल साक्षरता, कृषि आधारित गतिविधियों एवं अन्य स्वरोजगारपरक ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के उपरांत भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाता है। इसके साथ ही पात्र प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं बैंक ऋण सुविधाओं की जानकारी और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर सिलाई, ब्यूटी पार्लर, मशरूम उत्पादन, खाद्य प्रसंस्करण एवं अन्य छोटे व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। बेटियों को शिक्षित और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना ही बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का प्रभावी माध्यम है।

*बाल विवाह रोकथाम पर मिशन शक्ति टीम ने किया जागरूक*

मिशन शक्ति टीम ने ग्रामीणों को बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी देते हुए बताया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की तथा 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह कानूनन प्रतिबंधित है। बाल विवाह से बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ग्रामीणों से अपील की गई कि बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

टीम ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के उद्देश्य से चौपाल, संवाद, पंपलेट वितरण एवं छात्राओं के साथ प्रश्नोत्तर के माध्यम से जागरूकता बढ़ाई। साइबर अपराध से बचाव के लिए अनजान व्यक्ति को ओटीपी न बताने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने तथा साइबर ठगी होने पर 1930 पर शिकायत करने की सलाह दी गई।

*महिला कल्याण विभाग की योजनाओं की दी गई जानकारी*

कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष तथा छात्राओं के लिए संचालित प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया।

*चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के परियोजना समन्वयक ने की अपील*

कार्यक्रम में उपस्थित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, गाजीपुर के परियोजना समन्वयक संतोष कुमार सिंह ने ग्रामीणों से अपील की कि बाल विवाह, बाल श्रम, बच्चों के साथ मारपीट, शोषण अथवा किसी भी प्रकार के संकट में फंसे बच्चों की सूचना तत्काल 1098 पर दें। उन्होंने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन बच्चों की सहायता के लिए 24 घंटे निःशुल्क सेवा उपलब्ध कराती है।

*महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी**

– चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
– महिला पावर लाइन – 1090
– महिला हेल्पलाइन – 181
– पुलिस आपातकालीन सेवा – 112
– मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076
– साइबर अपराध हेल्पलाइन – 1930
– स्वास्थ्य सेवा – 102
– एंबुलेंस सेवा – 108
– अग्निशमन सेवा – 101

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों, महिलाओं एवं युवाओं ने बाल विवाह न करने, बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने का सामूहिक संकल्प लिया।

*यूनियन आरसेटी गाजीपुर की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देकर गांवों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।*

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

यूनियन आरसेटी गाजीपुर एवं महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Ghazipur21 Nov

यूनियन आरसेटी गाजीपुर एवं महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

ग़ाज़ीपुर स्थानिय यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), गाजीपुर एवं महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर में लूट की वारदात से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, चार युवक गिरफ्तार; चार अवैध असलहे बरामद
Ghazipur21 Nov

गाजीपुर में लूट की वारदात से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, चार युवक गिरफ्तार; चार अवैध असलहे बरामद

उर्फी रिज़वी गाजीपुर की रिर्पोट गाजीपुर में लूट की वारदात से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, चार युवक…

पूरी खबर पढ़ें →
आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को चेतावनी
Ghazipur21 Nov

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को चेतावनी

उर्फी रिज़वी गाजीपुर आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को चेतावनी गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार…

पूरी खबर पढ़ें →
50 लाख से अधिक की परियोजनाओं में देरी पर डीएम सख्त, बिना अनुमति सड़क खोदने पर रोक
Ghazipur21 Nov

50 लाख से अधिक की परियोजनाओं में देरी पर डीएम सख्त, बिना अनुमति सड़क खोदने पर रोक

उर्फी रिज़वी गाजीपुर 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं में देरी पर डीएम सख्त, बिना अनुमति सड़क खोदने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!