Ghazipur
गाजीपुर में लूट की वारदात से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, चार युवक गिरफ्तार; चार अवैध असलहे बरामद
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उर्फी रिज़वी गाजीपुर की रिर्पोट
गाजीपुर में लूट की वारदात से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, चार युवक गिरफ्तार; चार अवैध असलहे बरामद
गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लूटपाट की घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तीन .32 बोर की पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एक .315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 21 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मीरनपुर सक्का तिराहे के पास घेराबंदी की और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पिन्टू कुमार बिंद निवासी जैतपुरा, अमन चौधरी निवासी जैतपुरा, राहुल यादव निवासी उसरा जैतपुरा तथा कमलेश यादव निवासी इमली महुआ, थाना कोतवाली गाजीपुर के रूप में हुई है। गिरफ्तार युवकों की उम्र 22 से 26 वर्ष के बीच बताई गई है।
पुलिस ने चारों के खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 838/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पाठक और उपनिरीक्षक शिवमणि त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*उर्फी रिज़वी गाजीपुर सरकारी सड़क काटने का विरोध पड़ा भारी, मारपीट के मामले में एक सप्ताह बाद भी…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी गाजीपुर विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों पर मतदाताओं को किया गया जागरूक गाजीपुर, 21…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी गाजीपुर सम्पूर्ण समाधान दिवस में 607 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण गाजीपुर, 21 नवंबर।…
पूरी खबर पढ़ें →
सीतापुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन: कुल 437 शिकायतों में से 60 का मौके पर निस्तारण, सिधौली…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी गाजीपुर आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को चेतावनी गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी गाजीपुर 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं में देरी पर डीएम सख्त, बिना अनुमति सड़क खोदने…
पूरी खबर पढ़ें →