Ghazipur
अमृत सरोवर छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को शशिकान्त शर्मा ने दिया अर्घ्य, सुख-समृद्धि की कामना
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उर्फी रिज़वी गाजीपुर की रिर्पोट
अमृत सरोवर छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को शशिकान्त शर्मा ने दिया अर्घ्य, सुख-समृद्धि की कामना
गाजीपुर। छठ महापर्व के अवसर पर छावनी लाइन स्थित बौद्ध विहार अमृत सरोवर छठ घाट पर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ अस्ताचलगामी सूर्य देवता को अर्घ्य अर्पित किया। उन्होंने भगवान सूर्य से परिवार, समाज और जनपद की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
छठ महापर्व के अवसर पर अमृत सरोवर घाट पर श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही थी। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना कर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया। घाट पर छठी मैया के पारंपरिक गीतों और भक्ति भाव से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, लोक आस्था और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का महान पर्व है। भगवान सूर्य की उपासना हमें ऊर्जा, अनुशासन, स्वच्छता और प्रकृति के सम्मान का संदेश देती है। यह पर्व सामाजिक एकता और पारिवारिक समर्पण की भावना को भी मजबूत करता है।
अमृत सरोवर छठ घाट पर श्रद्धालुओं की उपस्थिति और भक्तिमय माहौल ने पर्व की महत्ता को और खास बना दिया। चारों ओर छठी मैया के जयकारों और सूर्य देव की आराधना के बीच श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ पूजा में लीन नजर आए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

एन सी वर्मा सीतापुर | सूचना आयुक्त डॉ0 दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि अनेक परियोजनाओं के क्रियान्वयन से…
पूरी खबर पढ़ें →
यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान | एन सी वर्मा,| सीतापुर | सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने…
पूरी खबर पढ़ें →
*नहर और कर्मनाशा नदी के तटों पर दिया गया संध्या सूर्य अर्घ्य, गूंजे छठ मईया के गीत* रायपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
विकास सिंह गाजीपुर गहमर ।कोतवाली क्षेत्र में स्थित बारा गांव के प्राइमरी विद्यालय बारा पूर्वी में शनिवार को…
पूरी खबर पढ़ें →
विकास सिंह /इमादुदीन गाजीपुर गहमर ।कोतवाली क्षेत्र के गांवों में छठ पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं।…
पूरी खबर पढ़ें →
अलीम /विकास चन्दौली धीना । बरहनी विकासखंड के रहपुरी गांव में पोखरी पट जाने से जलनिकासी की समस्या…
पूरी खबर पढ़ें →