BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Sitapur

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान

16 Nov 2026, 11:50 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान - SITAPUR, उत्तर प्रदेश

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान |
एन सी वर्मा,|
सीतापुर | सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग सीतापुर द्वारा सोमवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। 16 नवंबर से 30 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया जाएगा।

अभियान का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी न्यायिक महोदय खालिद अंजुम जी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है।

सड़क दुर्घटनाओं को रोकना केवल प्रशासन या परिवहन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही किसी परिवार की खुशियां उजाड़ सकती है।

इसलिए वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग अपनी आदत में शामिल करें।

उन्होंने अभियान को जन आंदोलन बनाने और अधिक से अधिक लोगों तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाने पर जोर दिया। यातायात नियमों का पालन केवल कानून के डर से नहीं, बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए करना चाहिए।

सुरक्षित यात्रा के लिए निर्धारित गति सीमा का पालन करना, गलत दिशा में वाहन न चलाना और यातायात संकेतों का सम्मान करना बेहद जरूरी है। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना सीधे तौर पर अपनी जिंदगी को खतरे में डालने जैसा है।

वाहन चालक को सड़क पर पूरी सावधानी और एकाग्रता के साथ वाहन चलाना चाहिए। मोबाइल पर बातचीत या अन्य गतिविधियों से बचना चाहिए, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सर्वेश चतुर्वेदी ने कहा कि 30 नवंबर तक जनपद में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित प्रयोग सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करने का सबसे प्रभावी उपाय है।

उन्होंने आमजन से अपील की कि दोपहिया वाहन पर यात्रा करते समय गुणवत्तापूर्ण हेलमेट पहनें और चार पहिया वाहन में प्रत्येक यात्री सीट बेल्ट का प्रयोग करे। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों को अपनाकर ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

शुभारंभ समारोह के उपरांत अपर जिलाधिकारी न्यायिक महोदय ने प्रचार वाहनों एवं बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। परिवहन दफ्तर परिसर से शुरू हुई प्रचार वाहन रैली वैदेही वाटिका तक निकाली गई।

बाइक सवारों ने सिर पर हेलमेट लगाकर सुरक्षित यातायात का संदेश दिया। रैली के माध्यम से आमजन को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में परिवहन विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी, मोटर ड्राइविंग से जुड़े लोग, वाहन स्वामी 250 से अधिक लोग मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पुनीता सिंह खुशबू को यादव महासभा में मिली प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश महासचिव पद पर हुईं मनोनीत
Ghazipur16 Nov

पुनीता सिंह खुशबू को यादव महासभा में मिली प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश महासचिव पद पर हुईं मनोनीत

उर्फी रिज़वी गाजीपुर की रिर्पोट पुनीता सिंह खुशबू को यादव महासभा में मिली प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश…

पूरी खबर पढ़ें →
अमृत सरोवर छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को शशिकान्त शर्मा ने दिया अर्घ्य, सुख-समृद्धि की कामना
Ghazipur16 Nov

अमृत सरोवर छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को शशिकान्त शर्मा ने दिया अर्घ्य, सुख-समृद्धि की कामना

उर्फी रिज़वी गाजीपुर की रिर्पोट अमृत सरोवर छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को शशिकान्त शर्मा ने दिया अर्घ्य,…

पूरी खबर पढ़ें →
नहर और कर्मनाशा नदी के तटों पर दिया गया संध्या सूर्य अर्घ्य, गूंजे छठ मईया के गीत
Ghazipur16 Nov

नहर और कर्मनाशा नदी के तटों पर दिया गया संध्या सूर्य अर्घ्य, गूंजे छठ मईया के गीत

*नहर और कर्मनाशा नदी के तटों पर दिया गया संध्या सूर्य अर्घ्य, गूंजे छठ मईया के गीत* ​रायपुर…

पूरी खबर पढ़ें →
SRNSS पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस और छठ पूजा का महापर्व
Ghazipur14 Nov

SRNSS पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस और छठ पूजा का महापर्व

विकास सिंह / अनिल तिवारी *_______________________* ​जमानिया (गाजीपुर) SRNSS पब्लिक स्कूल, बरुइन (जमानिया) में 14 नवंबर को बाल…

पूरी खबर पढ़ें →
प्राइमरी विद्यालय बारा पूर्वी में बाल दिवस पंडित जवाहरलाल नेहरू को दी गई श्रद्धांजलि
Ghazipur14 Nov

प्राइमरी विद्यालय बारा पूर्वी में बाल दिवस पंडित जवाहरलाल नेहरू को दी गई श्रद्धांजलि

विकास सिंह गाजीपुर गहमर ।कोतवाली क्षेत्र में स्थित बारा गांव के प्राइमरी विद्यालय बारा पूर्वी में शनिवार को…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!