BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

छठ पर्व की तैयारी मे फल और पूजन सामग्री की दुकानें सजी

14 Nov 2026, 08:23 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
छठ पर्व की तैयारी मे फल और पूजन सामग्री की दुकानें सजी - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

विकास सिंह /इमादुदीन

गाजीपुर गहमर ।कोतवाली क्षेत्र के गांवों में छठ पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बारा और आसपास के ग्रामीण इलाकों के बाजारों में फल और पूजन सामग्री की दुकानें सजने लगी हैं।

कई दुकानदारों ने बिक्री की तैयारी की है। दुकानों पर फल, गंजी, सुथनी और पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री रखी गई है।

अलग-अलग चौराहों पर दुकानें लगने से व्रती महिलाओं और उनके परिजनों को पूजा की सामग्री खरीदने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। पर्व नजदीक आने के साथ बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।

फल विक्रेता छेदी राईन, शमशेर राइन, हेराम चौहान और केदार गुप्ता ने दुकानें सजाई हैं। गंजी और सुथनी बेचने वाले अन्य दुकानदार भी बिक्री के लिए तैयार हैं। दुकानदारों को पर्व के दौरान फल और पूजन सामग्री की मांग बढ़ने की उम्मीद है।

छठ पर्व पर भगवान सूर्य और छठी मइया की पूजा की जाती है। व्रती महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देती हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि छठ पूजा आस्था और सामाजिक एकता का पर्व है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

छठ पूजा के लिए प्रतिबंधित घाटों के स्थान पर वैकल्पिक घाट चिह्नित, श्रद्धालुओं से निर्धारित वैकल्पित स्थलों पर ही पूजा करने की अपील*
Ghazipur14 Nov

छठ पूजा के लिए प्रतिबंधित घाटों के स्थान पर वैकल्पिक घाट चिह्नित, श्रद्धालुओं से निर्धारित वैकल्पित स्थलों पर ही पूजा करने की अपील*

*उर्फी रिज़वी कि रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर छठ पूजा के लिए प्रतिबंधित घाटों के स्थान…

पूरी खबर पढ़ें →
पीजी कॉलेज मलिकपुरा के चार प्राध्यापकों को मिली शैक्षणिक पदोन्नति, महाविद्यालय में उत्साह का माहौल
Ghazipur14 Nov

पीजी कॉलेज मलिकपुरा के चार प्राध्यापकों को मिली शैक्षणिक पदोन्नति, महाविद्यालय में उत्साह का माहौल

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर पीजी कॉलेज मलिकपुरा के चार प्राध्यापकों को मिली…

पूरी खबर पढ़ें →
छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण,
Ghazipur14 Nov

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण,

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर *छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
हजारों पेंशनभोगियों को अब सालाना जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए कोषागार और बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, वे घर बैठे अपने स्मार्टफोन से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे
error: Content is protected !!