BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण,

14 Nov 2026, 08:23 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण, - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर

*छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

गाजीपुर 14 नवंबर 2026 छठ महापर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में अधिकारीगण द्वारा सर्वप्रथम सिकंदरपुर घाट का जायजा लिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक घाट तक आने वाले मार्गों पर स्पष्ट रूप से ‘जाने का रास्ता’ अंकित करते हुए संकेतक बोर्ड लगाए जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही घाटों पर सीसीटीवी कैमरे, चेंजिंग रूम, बैरिकेडिंग एवं विद्युत पोलों को सुरक्षित रूप से कवर करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक घाट पर प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती तथा लाइफ जैकेट सहित पर्याप्त संख्या में नावों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ नौकायन कर घाटों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने पीरनगर घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग एवं श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चन के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए तथा सभी आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

प्राइमरी विद्यालय बारा पूर्वी में बाल दिवस पंडित जवाहरलाल नेहरू को दी गई श्रद्धांजलि
Ghazipur14 Nov

प्राइमरी विद्यालय बारा पूर्वी में बाल दिवस पंडित जवाहरलाल नेहरू को दी गई श्रद्धांजलि

विकास सिंह गाजीपुर गहमर ।कोतवाली क्षेत्र में स्थित बारा गांव के प्राइमरी विद्यालय बारा पूर्वी में शनिवार को…

पूरी खबर पढ़ें →
छठ पूजा के लिए प्रतिबंधित घाटों के स्थान पर वैकल्पिक घाट चिह्नित, श्रद्धालुओं से निर्धारित वैकल्पित स्थलों पर ही पूजा करने की अपील*
Ghazipur14 Nov

छठ पूजा के लिए प्रतिबंधित घाटों के स्थान पर वैकल्पिक घाट चिह्नित, श्रद्धालुओं से निर्धारित वैकल्पित स्थलों पर ही पूजा करने की अपील*

*उर्फी रिज़वी कि रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर छठ पूजा के लिए प्रतिबंधित घाटों के स्थान…

पूरी खबर पढ़ें →
पीजी कॉलेज मलिकपुरा के चार प्राध्यापकों को मिली शैक्षणिक पदोन्नति, महाविद्यालय में उत्साह का माहौल
Ghazipur14 Nov

पीजी कॉलेज मलिकपुरा के चार प्राध्यापकों को मिली शैक्षणिक पदोन्नति, महाविद्यालय में उत्साह का माहौल

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर पीजी कॉलेज मलिकपुरा के चार प्राध्यापकों को मिली…

पूरी खबर पढ़ें →
हजारों पेंशनभोगियों को अब सालाना जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए कोषागार और बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, वे घर बैठे अपने स्मार्टफोन से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे
error: Content is protected !!