Ghazipur
छठ पूजा के लिए प्रतिबंधित घाटों के स्थान पर वैकल्पिक घाट चिह्नित, श्रद्धालुओं से निर्धारित वैकल्पित स्थलों पर ही पूजा करने की अपील*
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*उर्फी रिज़वी कि रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर
छठ पूजा के लिए प्रतिबंधित घाटों के स्थान पर वैकल्पिक घाट चिह्नित, श्रद्धालुओं से निर्धारित वैकल्पित स्थलों पर ही पूजा करने की अपील*
गाजीपुर 14 नवंबर 2026 (सू0वि0)- मुख्य राजस्व अधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा गंगा नदी/तालाब की गहराई एवं सुरक्षा संबंधी परिस्थितियों को देखते हुए जनपद की विभिन्न तहसीलों में कुछ घाटों पर छठ पूजा के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधित घाटों के स्थान पर नजदीकी वैकल्पिक घाटों/तालाबों को धार्मिक अनुष्ठान के लिए चिह्नित किया गया है।
उन्होंने बताया कि तहसील सदर के अंतर्गत छोटा महादेव घाट एवं बड़ा महादेव घाट के स्थान पर पीरनगर घाट, फॉक्सगंज घाट के स्थान पर पवहारी बाबा घाट, रिवर बैंक घाट के स्थान पर पीरनगर घाट तथा पत्थर घाट के स्थान पर पावहारी बाबा घाट को चिह्नित किया गया है। इसी प्रकार अमवा घाट (लीलापुर) के स्थान पर सिकंदरपुर घाट तथा लीलापुर घाट वैकल्पिक घाट चिह्नित किए गए हैं।
तहसील सैदपुर के अंतर्गत प्रतिबंधित बासूचक घाट के स्थान पर बासूचक के बगल स्थित दूसरे तालाब में पूजा-अर्चना की जा सकती है।
तहसील जमानियां के अंतर्गत प्रतिबंधित पटकनियां एवं चक्काबांध पंप साइड-वन घाट के स्थान पर क्रमशः युवराजपुर एवं बवाड़े में वैकल्पिक स्थलों का चिह्नांकन किया गया है।
तहसील मोहम्मदाबाद अंतर्गत सुल्तानपुर घाट के स्थान पर कोयला घाट एवं बच्चन का पुरा, तहसील कासिमाबाद अंतर्गत कोदई तालाब के स्थान पर तालाब से 300 m की दूरी पर ग्राम पंचायत स्तर से छठ अनुष्ठान हेतु गड्ढा खोदा जा रहा है। प्रतिबंधित गेहूदी के स्थान पर गोधनी नाल गोचर की भूमि में भी अनुष्ठान हेतु गड्ढा खोदा जा रहा है जहाँ डाला छठ पूजन किया जा सकता है। तहसील सेवराई अंतर्गत भुल्ली बाबा की चौरी के स्थान पर कैनाल घाट गहमर में दर्शन पूजन हेतु श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

विकास सिंह गाजीपुर गहमर ।कोतवाली क्षेत्र में स्थित बारा गांव के प्राइमरी विद्यालय बारा पूर्वी में शनिवार को…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी कि रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर ट्रेन की चपेट में आने से 16 वर्षीय…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर पीजी कॉलेज मलिकपुरा के चार प्राध्यापकों को मिली…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर *छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर गाजीपुर 13 नवम्बर 2026 । जिले के हजारों…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की गाजीपुर से रिर्पोट गाजीपुर 13 नवम्बर 2026 राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय खेल…
पूरी खबर पढ़ें →