Ghazipur
ट्रेन की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उर्फी रिज़वी कि रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर
ट्रेन की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
गाजीपुर। जिले के मोहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के लखमीपुर ग्राम सभा निवासी 16 वर्षीय किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सादिकपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास आठवां मोड़ चौकी क्षेत्र में हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक की पहचान संजीत कुमार (16) पुत्र गणपत राम निवासी ग्राम सभा लखमीपुर, तहसील मोहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। बताया गया कि संजीत अपने परिवार में तीन बच्चों में सबसे बड़ा था। उसके असामयिक निधन से माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आठवां मोड़ चौकी प्रभारी रोहित कुमार द्विवेदी के अनुसार, किशोर सुबह-सुबह शौच के लिए जा रहा था। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। एक होनहार किशोर की असमय मौत से परिवार के साथ-साथ गांव के लोग भी गहरे सदमे में हैं। जिस घर में कुछ समय पहले तक खुशियां थीं, वहां इस हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

विकास सिंह गाजीपुर गहमर ।कोतवाली क्षेत्र में स्थित बारा गांव के प्राइमरी विद्यालय बारा पूर्वी में शनिवार को…
पूरी खबर पढ़ें →
*उर्फी रिज़वी कि रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर छठ पूजा के लिए प्रतिबंधित घाटों के स्थान…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर पीजी कॉलेज मलिकपुरा के चार प्राध्यापकों को मिली…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर *छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर गाजीपुर 13 नवम्बर 2026 । जिले के हजारों…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की गाजीपुर से रिर्पोट गाजीपुर 13 नवम्बर 2026 राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय खेल…
पूरी खबर पढ़ें →