Chandauli
पोखरी कब्जा से गलियों में भरा नाले का पानी, ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


अलीम /विकास
चन्दौली धीना । बरहनी विकासखंड के रहपुरी गांव में पोखरी पट जाने से जलनिकासी की समस्या गंभीर हो गई है।
घरों से निकलने वाला नाबदान का पानी गलियों में जमा हो रहा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
वहीं गंदा पानी जमा होने से संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को लामबंद होकर ग्राम प्रधान समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान धनंजय यादव ने कहा कि आजादी के बाद से कई ग्राम प्रधानों ने गांव के विकास को लेकर तमाम वादे किए, लेकिन जलनिकासी की समस्या का समाधान आज तक नहीं हो सका। गांव की पोखरी पट जाने से पानी की निकासी बंद हो गई है।
गांव से महज 100 मीटर की दूरी पर अगहरवीर बहुरिया नदी स्थित है। वहां तक पानी पहुंचाने के लिए चकनाली बनाई गई है, लेकिन उसकी खुदाई नहीं होने से पानी गलियों में ही जमा हो रहा है।
इससे ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से चकनाली की खुदाई कराकर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।
प्रदर्शन करने वालों में नंदलाल यादव, रविंद्र यादव, रजायन यादव, शिवमूरत, बालचंद, मुलायम यादव, सुनील, विकास, दीपक, पिंटू सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*उर्फी रिज़वी कि रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर छठ पूजा के लिए प्रतिबंधित घाटों के स्थान…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी कि रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर ट्रेन की चपेट में आने से 16 वर्षीय…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर पीजी कॉलेज मलिकपुरा के चार प्राध्यापकों को मिली…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर *छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर गाजीपुर 13 नवम्बर 2026 । जिले के हजारों…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की गाजीपुर से रिर्पोट गाजीपुर 13 नवम्बर 2026 राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय खेल…
पूरी खबर पढ़ें →