BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

पुनीता सिंह खुशबू को यादव महासभा में मिली प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश महासचिव पद पर हुईं मनोनीत

16 Nov 2026, 11:50 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पुनीता सिंह खुशबू को यादव महासभा में मिली प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश महासचिव पद पर हुईं मनोनीत - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी गाजीपुर की रिर्पोट

पुनीता सिंह खुशबू को यादव महासभा में मिली प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश महासचिव पद पर हुईं मनोनीत

हापुड़ में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक एवं शौर्य दिवस समारोह में हुई घोषणा, गाजीपुर में समर्थकों और समाज के लोगों में खुशी

गाजीपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक एवं शौर्य दिवस समारोह जनपद हापुड़ में प्रदेशाध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में प्रदेशभर से पहुंचे पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में गाजीपुर की पुनीता सिंह खुशबू को यादव महासभा उत्तर प्रदेश का प्रदेश महासचिव मनोनीत करते हुए संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही उपस्थित लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।

सम्मेलन में यादव महासभा के संरक्षक चौधरी नरेश प्रताप सिंह यादव, उपाध्यक्ष एवं विधायक रामखिलाड़ी यादव, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चौधरी जगराम सिंह यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीताम्बरदास, पूर्व डीजीपी जगमोहन सिंह यादव, पूर्व डीआईजी बलिकरन यादव के प्रतिनिधि के रूप में उनके पुत्र राहुल यादव, युवा प्रदेश अध्यक्ष सुधीर यादव तथा बॉबी यादव प्रधान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। जनपद गाजीपुर की ओर से जिलाध्यक्ष सुजीत यादव 'साइकिल' ने प्रतिनिधित्व किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पुनीता सिंह खुशबू को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपा जाना रहा। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहीं पुनीता सिंह खुशबू को यादव महासभा में नई जिम्मेदारी मिलने पर समाज के लोगों ने इसे संगठन के विस्तार और महिलाओं की भागीदारी को मजबूती देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। उनके मनोनयन को गाजीपुर के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

नवनियुक्त प्रदेश महासचिव पुनीता सिंह खुशबू ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं उपस्थित सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगी। समाज को एकजुट करने, सामाजिक भाईचारे को मजबूत बनाने तथा संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगी।

प्रदेशाध्यक्ष अशोक यादव, जो सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, ने अपने संबोधन में यादव समाज के गौरवशाली इतिहास, सामाजिक योगदान और महापुरुषों के संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी एकता, भाईचारा और संगठनात्मक मजबूती बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की तरक्की के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर संगठित होकर अपनी भूमिका निभानी होगी।

बैठक के दौरान जनगणना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही रेजांगला के वीर शहीदों के अदम्य साहस, बलिदान और उनके परिवारों के योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने समाज के युवाओं को इतिहास और महापुरुषों के संघर्षों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के संयोजक सतीश यादव और रोहताश यादव ने अतिथियों एवं पदाधिकारियों को पटका पहनाकर स्वागत किया। वहीं पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था और देखरेख की जिम्मेदारी प्रदेश महासचिव गिरधारी यादव एवं उनकी टीम ने संभाली। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता तथा भविष्य की कार्ययोजना को लेकर अपने विचार साझा किए।

पुनीता सिंह खुशबू को प्रदेश महासचिव बनाए जाने की खबर से गाजीपुर के यादव समाज में उत्साह का माहौल है। समाज के लोगों ने उनके मनोनयन को जिले के लिए सम्मान और उपलब्धि बताते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और सक्रिय सहभागिता से संगठन को प्रदेश स्तर पर नई मजबूती मिलेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नहर और कर्मनाशा नदी के तटों पर दिया गया संध्या सूर्य अर्घ्य, गूंजे छठ मईया के गीत
Ghazipur16 Nov

नहर और कर्मनाशा नदी के तटों पर दिया गया संध्या सूर्य अर्घ्य, गूंजे छठ मईया के गीत

*नहर और कर्मनाशा नदी के तटों पर दिया गया संध्या सूर्य अर्घ्य, गूंजे छठ मईया के गीत* ​रायपुर…

पूरी खबर पढ़ें →
प्राइमरी विद्यालय बारा पूर्वी में बाल दिवस पंडित जवाहरलाल नेहरू को दी गई श्रद्धांजलि
Ghazipur14 Nov

प्राइमरी विद्यालय बारा पूर्वी में बाल दिवस पंडित जवाहरलाल नेहरू को दी गई श्रद्धांजलि

विकास सिंह गाजीपुर गहमर ।कोतवाली क्षेत्र में स्थित बारा गांव के प्राइमरी विद्यालय बारा पूर्वी में शनिवार को…

पूरी खबर पढ़ें →
पोखरी कब्जा से गलियों में भरा नाले का पानी, ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन
Chandauli14 Nov

पोखरी कब्जा से गलियों में भरा नाले का पानी, ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन

अलीम /विकास चन्दौली धीना । बरहनी विकासखंड के रहपुरी गांव में पोखरी पट जाने से जलनिकासी की समस्या…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!