BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

हजारों पेंशनभोगियों को अब सालाना जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए कोषागार और बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, वे घर बैठे अपने स्मार्टफोन से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे

13 Nov 2026, 10:54 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हजारों पेंशनभोगियों को अब सालाना जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए कोषागार और बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, वे घर बैठे अपने स्मार्टफोन से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर

गाजीपुर 13 नवम्बर 2026 । जिले के हजारों पेंशनभोगियों को अब सालाना जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए कोषागार और बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, वे घर बैठे अपने स्मार्टफोन से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे। इसके लिए 01 नवम्बर 2026 से 30 नवम्बर 2026 तक डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 संचालित किया गया है। इसी क्रम में वरिष्ठ कोषाधिकारी मंगलेश सिंह पालीवाल की अध्यक्षता में जनपद के पेंशनर संघ के अध्यक्ष/मंत्रीगण के साथ बैठक हुई। बैठक में पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि पेंशनरों की सहायता के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय में भी एक महीने तक निःशुल्क शिविर लगाया गया है। यहाँ तकनीकी जानकारी न रखने वाले बुजुर्गों को प्रमाणपत्र बनवाने में मदद मिलेगी। कोषागार गाजीपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों और अन्य प्रदेशों से जुड़े करीब 25 हजार पेंशनभोगी हैं। इसके अलावा जनपद में केंद्र सरकार के विभागों, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के भी हजारों पेंशनर हैं। इन सभी को निर्धारित समय पर अपना जीवित होने का प्रमाण देना होता है, ताकि उनकी पेंशन निर्बाध रूप से जारी रहे। शासन के निर्देश पर अधिक से अधिक पेंशनभोगियों का जीवन प्रमाणपत्र डिजिटल माध्यम से जमा कराने पर जोर दिया जा रहा है। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि गाजीपुर कोषागार से जुड़े सभी पेंशनरों को साल में एक बार अपना जीवित होने का प्रमाण देना अनिवार्य होता है। पेंशनरों की सहूलियत के लिए सरकार के शासनादेश के तहत डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र की इस व्यवस्था को लागू किया गया है। पेंशनर्स बैंक, डाकघर एवं जनसेवा केन्द्र के माध्यम से जमा कर सकते हैं डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र। कोषागार में भी दिनांक 01 नवम्बर से 30 नवम्बर तक निःशुल्क शिविर लगाया गया है। पेंशनर्स स्वयं भी स्मार्टफोन के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा कर सकते हैं।
ऐसे घर बैठे बना सकते हैं सर्टिफिकेट, प्रक्रिया बेहद आसान
पेंशनर या उनके परिवार का कोई भी सदस्य इस सरल तरीके से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बना सकता है। सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से आधार फेस आईडी और जीवन प्रमाण ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद जीवन प्रमाण ऐप खोलकर आपरेटर के रूप में आधार और मोबाईल नम्बर डालकर ओटीपी से सत्यापित करें। इसके बाद पेंशनर का नाम, पीपीओ नम्बर, बैंक खाता संख्या और पेंशन सैंक्शनिंग अथारिटी का नाम दर्ज करें। मोबाईल का फ्रंट कैमरा आन करें। ऐप स्क्रीन पर दिये गये निर्देश के अनुसार अपनी पलकें झपकाएं। चेहरा पूरी तरह स्कैन होते ही स्क्रीन पर सक्सेसफुल का मैसेज आ जाएगा। प्रमाणीकरण सफल होने के बाद मोबाईल पर जीवन प्रमाण पत्र आईडी का एसएमएस आ जाएगा, जिसे सीधे पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है।
………………………………………

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur12 Nov

जनपद में मक्का और मिलेट्स उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजना

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर। जनपद में मक्का और मिलेट्स उत्पादन…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur12 Nov

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना के अंतर्गत जनपद के लाभार्थी बच्चों से संवाद किया गया। इ

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 12 नवम्बर 2026 जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur12 Nov

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का 108वां स्थापना दिवस समारोह हर्षाेल्लास के साथ संपन्न, जिलाधिकारी गाजीपुर रहे मुख्य अतिथि

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का 108वां स्थापना…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur12 Nov

सत्यदेव डिग्री कॉलेज में आयोजित हुई जनपद स्तरीय विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता, अमृता राय एवं महज़बीन अंसारी संयुक्त रूप से हुई पुरस्कृत

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 सत्यदेव डिग्री कॉलेज में आयोजित हुई जनपद…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghaziabad12 Nov

मूकबधिर एवं दृष्टिबाधित बच्चों के बीच पहुंचे डीएम, अपने हाथों से बांटी मिठाई; शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए किया प्रेरित

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 मूकबधिर एवं दृष्टिबाधित बच्चों के बीच पहुंचे…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur12 Nov

समाजवादी शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी का स्वागत समारोह संपन्न

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 समाजवादी शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी का स्वागत…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!