BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

सत्यदेव डिग्री कॉलेज में आयोजित हुई जनपद स्तरीय विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता, अमृता राय एवं महज़बीन अंसारी संयुक्त रूप से हुई पुरस्कृत

12 Nov 2026, 09:54 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सत्यदेव डिग्री कॉलेज में आयोजित हुई जनपद स्तरीय विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता, अमृता राय एवं महज़बीन अंसारी संयुक्त रूप से हुई पुरस्कृत - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060

सत्यदेव डिग्री कॉलेज में आयोजित हुई जनपद स्तरीय विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता, अमृता राय एवं महज़बीन अंसारी संयुक्त रूप से हुई पुरस्कृत

गाजीपुर 12 नवम्बर 2026 । मेरा युवा भारत जनपद गाजीपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में 12 नवंबर 2026 को सत्यदेव डिग्री कॉलेज, गाजीपुर में जनपद स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपना सिंह, अध्यक्ष, जिला पंचायत गाजीपुर उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा , सत्यदेव डिग्री कॉलेज के डायरेक्टर अमित रघुवंशी, प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार सिंह, दिग्विजय उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने नशे की समस्या, इसके दुष्परिणामों तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के मूल्यांकन हेतु गठित निर्णायक मंडल में विनय कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ, आजतक; कमरुद्दीन, पूर्व प्रवक्ता, मनोविज्ञान; सुभाष चंद्र, पूर्व एपीएस, मेरा युवा भारत; डॉ. स्मिता साहा, विभागाध्यक्ष, बी.एड. संस्थान, सत्यदेव डिग्री कॉलेज तथा श्याम कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सपना सिंह ने अपने संबोधन में युवाओं से नशे की लत से दूर रहने तथा स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी पूंजी है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं का नशामुक्त रहना और सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है। प्रतियोगिता में अमृता राय एवं महज़बीन अंसारी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शशिकांत तिवारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा, जिसका आयोजन उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रस्तावित है।
उन्होंने बताया कि यह आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के महत्वाकांक्षी राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के अंतर्गत किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन 9 से 13 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में प्रस्तावित है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण एवं नीति निर्धारण की प्रक्रिया से जोड़ना तथा विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति में उनकी नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच और विचारों को मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सत्यदेव डिग्री कॉलेज के प्रबंधन, शिक्षकों, निर्णायक मंडल एवं मेरा युवा भारत की टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
.

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghaziabad12 Nov

मूकबधिर एवं दृष्टिबाधित बच्चों के बीच पहुंचे डीएम, अपने हाथों से बांटी मिठाई; शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए किया प्रेरित

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 मूकबधिर एवं दृष्टिबाधित बच्चों के बीच पहुंचे…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur12 Nov

समाजवादी शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी का स्वागत समारोह संपन्न

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 समाजवादी शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी का स्वागत…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur11 Nov

2027 में सपा की पीडीए सरकार बनने पर राशन के साथ मिलेगा सरसों का तेल और घी : अखिलेश यादव की घोषणा का पुनिता सिंह खुशबू ने किया स्वागत

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 2027 में सपा की पीडीए सरकार बनने…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur11 Nov

गाजीपुर में नशे के काले कारोबार पर पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार! 4 करोड़ की हेरोइन के साथ चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 1.904 किलो नशीला जहर बरामद

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर में नशे के काले कारोबार पर…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur11 Nov

अधिकारी श्री अनुपम शुक्ला के निर्देशन में जनपद में युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 10 नवंबर 2026 मा0 निर्वाचन आयोग…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur11 Nov

निर्वाचन अधिकारी श्री अनुपम शुक्ला के निर्देशन में जनपद में युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 10 नवंबर 2026 मा0 निर्वाचन आयोग…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!