BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

समाजवादी शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी का स्वागत समारोह संपन्न

12 Nov 2026, 09:54 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
समाजवादी शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी का स्वागत समारोह संपन्न - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060

समाजवादी शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी का स्वागत समारोह संपन्न

आज दिनांक 12 नवंबर 2026 को समाजवादी पार्टी के वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित शिक्षक एमएलसी माननीय लाल बिहारी यादव जी एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित एमएलसी माननीय आशुतोष सिन्हा जी का स्वागत समारोह पार्टी कार्यालय लोहिया-मुलायम सिंह भवन, बंशी बाजार, गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

शिक्षक एमएलसी माननीय लाल बिहारी यादव जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए इस ऐतिहासिक विजय में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी शिक्षकों, बुद्धिजीवियों एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मान-सम्मान, अधिकारों एवं समस्याओं को लेकर उनकी लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि शिक्षकों की आवाज को सदन में प्रभावी ढंग से उठाकर उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करेंगे।

स्नातक एमएलसी माननीय आशुतोष सिन्हा जी ने अपने संबोधन में इस ऐतिहासिक विजय के लिए बूथ स्तर से लेकर विधानसभा, ब्लॉक, सेक्टर, जोनल, जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने पूरी निष्ठा, मेहनत और लगन के साथ चुनाव में संघर्ष किया, जिसके परिणामस्वरूप यह ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई है। उन्होंने सभी सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह जीत संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और समाजवादी विचारधारा के प्रति जनता के विश्वास की जीत है।

अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने दोनों नवनिर्वाचित एमएलसी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए समारोह में उपस्थित सभी नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत समाजवादी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के कठिन परिश्रम, समर्पण और एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में इसी उत्साह, एकजुटता और प्रतिबद्धता के साथ जुटने का आह्वान किया।

समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

माननीय डॉ. वीरेंद्र यादव विधायक जंगीपुर, माननीय जैकिशन साहू विधायक सदर, राजेश कुशवाहा राष्ट्रीय सचिव, खुर्शीद अहमद पूर्व विधायक, रामधारी यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, सुदर्शन यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, कन्हैया लाल विश्वकर्मा जिला महासचिव, सुशील जायसवाल प्रदेश सचिव, सिकंदर कनौजिया, गोरख यादव, रविंद्र प्रताप यादव, अशोक कुमार बिंद, रामधीराज शास्त्री, मुनिलाल राजभर, महेंद्र चौहान, शिव प्रताप यादव, शिवशंकर यादव, राजेश यादव, रमेश यादव, बलराम पटेल, बलराम यादव, डॉ. संजय कनौजिया, मार्कण्डेय यादव, भरत यादव, सुनील यादव, सुनीता साहू, रीना यादव, सीमा यादव, वर्षा यादव, बिंदुबाला बिंद, कंचन रावत, रीता विश्वकर्मा, तहसीन अहमद, कमलेश यादव, जय हिंद यादव, गोविंद यादव, अमित ठाकुर, अभिषेक कुशवाहा, आजाद राय, जमुना यादव, जयराम भारती, जयराम यादव, दिनेश यादव, जितेंद्र भारती, लालन राम, रामदर्श यादव, देवनाथ कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा, श्रीराम यादव, ताहिर हुसैन, अजय तिवारी, दयाशंकर यादव, पप्पू श्रीवास्तव, पप्पू कुशवाहा, चंद्रशेखर यादव, अजय यादव, गोवर्धन यादव, नरसिंह यादव, रामबदन यादव, कुंवर अनुराग लाल, डॉ. विजय बहादुर यादव, जितेंद्र यादव, डॉ. रामाशंकर राजभर, सुरेंद्र जायसवाल, शिवपूजन यादव, बाबी चौधरी, कमला यादव, सुदामा राम, परशुराम बिंद, प्रभुनाथ राम सहित अन्य समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur12 Nov

सत्यदेव डिग्री कॉलेज में आयोजित हुई जनपद स्तरीय विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता, अमृता राय एवं महज़बीन अंसारी संयुक्त रूप से हुई पुरस्कृत

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 सत्यदेव डिग्री कॉलेज में आयोजित हुई जनपद…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghaziabad12 Nov

मूकबधिर एवं दृष्टिबाधित बच्चों के बीच पहुंचे डीएम, अपने हाथों से बांटी मिठाई; शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए किया प्रेरित

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 मूकबधिर एवं दृष्टिबाधित बच्चों के बीच पहुंचे…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur11 Nov

2027 में सपा की पीडीए सरकार बनने पर राशन के साथ मिलेगा सरसों का तेल और घी : अखिलेश यादव की घोषणा का पुनिता सिंह खुशबू ने किया स्वागत

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 2027 में सपा की पीडीए सरकार बनने…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur11 Nov

गाजीपुर में नशे के काले कारोबार पर पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार! 4 करोड़ की हेरोइन के साथ चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 1.904 किलो नशीला जहर बरामद

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर में नशे के काले कारोबार पर…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur11 Nov

अधिकारी श्री अनुपम शुक्ला के निर्देशन में जनपद में युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 10 नवंबर 2026 मा0 निर्वाचन आयोग…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur11 Nov

निर्वाचन अधिकारी श्री अनुपम शुक्ला के निर्देशन में जनपद में युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 10 नवंबर 2026 मा0 निर्वाचन आयोग…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!