Ghazipur
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का 108वां स्थापना दिवस समारोह हर्षाेल्लास के साथ संपन्न, जिलाधिकारी गाजीपुर रहे मुख्य अतिथि
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का 108वां स्थापना दिवस समारोह हर्षाेल्लास के साथ संपन्न, जिलाधिकारी गाजीपुर रहे मुख्य अतिथि
गाजीपुर 12 नवम्बर 2026 । देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का 108वां स्थापना दिवस समारोह गाजीपुर क्षेत्र में अत्यंत उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में गाजीपुर के जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला (आई.ए.एस.) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला तथा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख गाजीपुर (पश्चिम ) श्री विनय शंकर , क्षेत्र प्रमुख गाजीपुर (पूर्व) मुकेश रमन, अग्रणी जिला प्रबंधक (स्क्ड) राजदेव कुमार एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में बैंक के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, उद्यमी तथा बड़ी संख्या में सम्मानित ग्राहक उपस्थित रहे। अपने संबोधन में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्राहकों को 108वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिले के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने और वित्तीय समावेशन को मजबूत करने में बैंक का योगदान अत्यंत प्रशंसनीय है। इस अवसर पर बैंक के क्षेत्र प्रमुख गाजीपुर (पूर्व) मुकेश रमन ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए बैंक की 108 वर्षों की गौरवशाली विकास यात्रा, डिजिटल बैंकिंग पहलों और ग्राहक-केंद्रित सेवाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा 1919 में उद्घाटित यह बैंक आज आधुनिक तकनीक और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के माध्यम से देश की प्रगति में निरंतर सहभागी बन रहा है। समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्र प्रमुख गाजीपुर (पश्चिम) विनय शंकर ने कहा यूनियन बैंक तकनीकी के साथ तेजी से बदलते बैंकिंग क्षेत्र में आज युवा पीढ़ी का पसंदीदा बैंक बनकर उभरा हैं । इसके साथ ही सितम्बर तिमाही में शानदार वित्तीय नतीजों को भी साझा किया करते हुए विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने के लिए सभी स्टाफ सदस्यों एवं सम्मानित ग्राहकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।समारोह के दौरान बैंक के एमडी एवं सीईओ श्री आशीष पांडेय का शुभकामना संदेश भी साझा किया गया। कार्यक्रम के अंत में अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM ) राजदेव कुमार द्वारा मुख्य अतिथि जिलाधिकारी, समस्त आमंत्रित अतिथियों, ग्राहकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
.
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 मूकबधिर एवं दृष्टिबाधित बच्चों के बीच पहुंचे…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 समाजवादी शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी का स्वागत…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 2027 में सपा की पीडीए सरकार बनने…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर में नशे के काले कारोबार पर…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 10 नवंबर 2026 मा0 निर्वाचन आयोग…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 10 नवंबर 2026 मा0 निर्वाचन आयोग…
पूरी खबर पढ़ें →