Ghaziabad
मूकबधिर एवं दृष्टिबाधित बच्चों के बीच पहुंचे डीएम, अपने हाथों से बांटी मिठाई; शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए किया प्रेरित
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060
मूकबधिर एवं दृष्टिबाधित बच्चों के बीच पहुंचे डीएम, अपने हाथों से बांटी मिठाई; शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए किया प्रेरित
गाजीपुर, 12 नवंबर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बुधवार को स्टेशन रोड स्थित पवहारी मूकबधिर एवं अंध विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी शिक्षा, रहन-सहन और खानपान की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से बातचीत कर उनकी शैक्षणिक क्षमता और समझ का आकलन किया। बच्चों ने बताया कि विद्यालय में उन्हें पढ़ाई के साथ रहने और खाने-पीने की सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया।
उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने ज्ञान और कौशल को निखारने तथा जीवन में आगे बढ़कर उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अपने हाथों से बच्चों को मिठाई वितरित की और उनका उत्साह बढ़ाया। बच्चों के बीच पहुंचकर जिलाधिकारी ने आत्मीयता का परिचय दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 सत्यदेव डिग्री कॉलेज में आयोजित हुई जनपद…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 समाजवादी शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी का स्वागत…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 2027 में सपा की पीडीए सरकार बनने…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर में नशे के काले कारोबार पर…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 10 नवंबर 2026 मा0 निर्वाचन आयोग…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 10 नवंबर 2026 मा0 निर्वाचन आयोग…
पूरी खबर पढ़ें →