BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

मोहांव गोलीकांड के विरोध में हाईवे पर उतरे ग्रामीण, एमएलसी प्रतिनिधि के आश्वासन पर खत्म हुआ चक्काजाम

11 Nov 2026, 04:28 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मोहांव गोलीकांड के विरोध में हाईवे पर उतरे ग्रामीण, एमएलसी प्रतिनिधि के आश्वासन पर खत्म हुआ चक्काजाम - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060

मोहांव गोलीकांड के विरोध में हाईवे पर उतरे ग्रामीण, एमएलसी प्रतिनिधि के आश्वासन पर खत्म हुआ चक्काजाम

विशाल सिंह चंचल ने भेजा प्रतिनिधि, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और कठोर कार्रवाई का दिया भरोसा

गाजीपुर। मोहांव गोलीकांड में युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर वाराणसी-गाजीपुर-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुए जाम से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मरीजों सहित राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मामले की जानकारी मिलने पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने अपने प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप पाठक को मौके पर भेजा। उन्होंने मृतक के परिजनों और ग्राम प्रधान दिनेश पासवान से वार्ता कर परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और यातायात बहाल हो गया।

इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी, क्षेत्राधिकारी नगर समेत कई सर्किल के क्षेत्राधिकारी और विभिन्न थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रही।

गौरतलब है कि सोमवार देर रात आपसी रंजिश और जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद में संजय बिंद ने दो लोगों को गोली मार दी थी। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल उपचाराधीन है। मुख्य आरोपी संजय बिंद ने मंगलवार दोपहर सदर कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

निर्वाचन अधिकारी श्री अनुपम शुक्ला के निर्देशन में जनपद में युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा
Ghazipur11 Nov

निर्वाचन अधिकारी श्री अनुपम शुक्ला के निर्देशन में जनपद में युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 10 नवंबर 2026 मा0 निर्वाचन आयोग…

पूरी खबर पढ़ें →

छठ महापर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने विभिन्न छठ घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण
Ghazipur11 Nov

छठ महापर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने विभिन्न छठ घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 छठ महापर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला…

पूरी खबर पढ़ें →
शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने तथा जान से मारने की धमकी देने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को थाना रेवतीपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
Ghazipur11 Nov

शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने तथा जान से मारने की धमकी देने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को थाना रेवतीपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर*9140875060 दिनांक 10.11.2026 शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध…

पूरी खबर पढ़ें →
मोहांव गोलीकांड : मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान संजय बिंद ने किया आत्मसमर्पण
Ghazipur11 Nov

मोहांव गोलीकांड : मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान संजय बिंद ने किया आत्मसमर्पण

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 मोहांव गोलीकांड : मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर के मिश्र बाजार में सरेशाम सनसनीखेज वारदात, 23 वर्षीय कौसैन की गोली मारकर हत्या
Ghazipur11 Nov

गाजीपुर के मिश्र बाजार में सरेशाम सनसनीखेज वारदात, 23 वर्षीय कौसैन की गोली मारकर हत्या

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर के मिश्र बाजार में सरेशाम सनसनीखेज…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!