गाजीपुर में नशे के काले कारोबार पर पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार! 4 करोड़ की हेरोइन के साथ चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 1.904 किलो नशीला जहर बरामद

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060
गाजीपुर में नशे के काले कारोबार पर पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार! 4 करोड़ की हेरोइन के साथ चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 1.904 किलो नशीला जहर बरामद
बिहार से गाजीपुर तक फैला था तस्करी का नेटवर्क, स्वाट, सर्विलांस और जंगीपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप
गाजीपुर। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ गाजीपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। स्वाट, सर्विलांस सेल और जंगीपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए चार कथित अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब दो किलोग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग चार करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा चार अदद मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।
अरशदपुर तिराहे के पास बिछाया गया जाल
पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, 10 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान स्वाट, सर्विलांस सेल और जंगीपुर पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर खास से सूचना मिली।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर अशरथपुर तिराहे के पास घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1.904 किलोग्राम नाजायज हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब चार करोड़ रुपये आंकी है।
बिहार और गाजीपुर के रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपी
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण इस प्रकार है—
1. जमीर हवारी (25 वर्ष) पुत्र नईम, निवासी ग्राम बनका बड़ुआरा, थाना कुड़नी, जनपद कैमूर भभुआ, बिहार।
2. बबलू कुमार यादव (25 वर्ष) पुत्र रामकान्त सिंह, निवासी ग्राम कारी राम, थाना नुआंव, जनपद कैमूर भभुआ, बिहार।
3. गुलशन कुमार (22 वर्ष) पुत्र वकील सिंह, निवासी ग्राम कारी राम, थाना नुआंव, जनपद कैमूर भभुआ, बिहार।
4. विवेक यादव (20 वर्ष) पुत्र विनोद यादव, निवासी ग्राम खजुरी, थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर, उत्तर प्रदेश।
NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
इस मामले में थाना जंगीपुर पर मु0अ0सं0 240/26 के तहत धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक, इस तस्करी के मामले में आगे और पीछे के लिंकेज पर काम किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों के अन्य सहयोगियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल कर रही है।
तीन टीमों की संयुक्त कार्रवाई ने दिलाई बड़ी सफलता
इस पूरी कार्रवाई में तीन पुलिस टीमों की अहम भूमिका रही—
– स्वाट प्रभारी उपनिरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह मय टीम।
– सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित बलियान मय टीम।
– थानाध्यक्ष जंगीपुर उपनिरीक्षक ओम प्रकाश मय टीम।
चार करोड़ की हेरोइन, चार गिरफ्तार और तस्करी के नेटवर्क की तलाश! गाजीपुर पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ संदेश दिया है कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान जारी है। अब पुलिस की निगाहें इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने पर टिकी हैं।
Share this:
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






