BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

2027 में सपा की पीडीए सरकार बनने पर राशन के साथ मिलेगा सरसों का तेल और घी : अखिलेश यादव की घोषणा का पुनिता सिंह खुशबू ने किया स्वागत

11 Nov 2026, 04:36 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
2027 में सपा की पीडीए सरकार बनने पर राशन के साथ मिलेगा सरसों का तेल और घी : अखिलेश यादव की घोषणा का पुनिता सिंह खुशबू ने किया स्वागत - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060

2027 में सपा की पीडीए सरकार बनने पर राशन के साथ मिलेगा सरसों का तेल और घी : अखिलेश यादव की घोषणा का पुनिता सिंह खुशबू ने किया स्वागत

संत सम्मेलन में पुनिता सिंह खुशबू ने कहा— गरीबों, महिलाओं और वंचितों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है समाजवादी पार्टी

जमानियां (गाजीपुर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से वर्ष 2027 में पीडीए सरकार बनने पर राशन के साथ सरसों का तेल और घी उपलब्ध कराने की घोषणा का समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव पुनिता सिंह खुशबू ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की यह घोषणा गरीबों, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों के पोषण एवं सम्मान से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल है।

पुनिता सिंह खुशबू ने यह बातें जमानियां विधानसभा क्षेत्र में संत श्री गंगा राम दास महाराज के महाकुंभ सम्मेलन में हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की पीडीए सरकार बनने पर राशन व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ उसमें सरसों का तेल और घी शामिल करने का संकल्प व्यक्त किया है। इससे गरीब परिवारों को खाद्य सामग्री के साथ शरीर की पौष्टिक आवश्यकताओं को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने अखिलेश यादव के अयोध्या को लेकर दिए गए बयान का भी समर्थन करते हुए कहा कि अयोध्या की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान का सम्मान बनाए रखना बेहद जरूरी है। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं, स्थानीय व्यापारियों, नाविकों और आम नागरिकों के हितों का ध्यान रखते हुए वहां विकास की ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे स्थानीय लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो।

पुनिता सिंह खुशबू ने कहा कि अखिलेश यादव ने अयोध्या को विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित कर सनातन तीर्थाटन की वैश्विक राजधानी बनाने का संकल्प व्यक्त किया है। साथ ही मंदिरों की व्यवस्था में पारदर्शिता, स्थानीय लोगों के अधिकारों की रक्षा और धार्मिक स्थलों के सम्मान को प्राथमिकता देने की बात कही है। अयोध्या की परंपरागत नौकायन व्यवस्था को बढ़ावा देने और नाविक समाज के हितों की रक्षा करने का विचार भी सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि भगवान राम और निषादराज का संबंध सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान मिलना चाहिए। समाजवादी पार्टी ऐसी राजनीति में विश्वास करती है, जिसमें सभी वर्गों को बराबरी का अधिकार और सम्मान मिले। उन्होंने अयोध्या में जमीन से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के अखिलेश यादव के संकल्प का भी स्वागत किया।

पुनिता सिंह खुशबू ने धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी धर्म के आराध्य, महापुरुष और आस्था के प्रतीकों का अपमान नहीं होना चाहिए। समाज में नफरत फैलाने वालों के खिलाफ कानून के दायरे में कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि सभी धर्मों के लोग आपसी सम्मान और भाईचारे के साथ रह सकें।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की प्रस्तावित पीडीए सरकार का उद्देश्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों को सम्मान एवं अधिकार दिलाना है। वर्ष 2027 में जनता के आशीर्वाद से समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

सम्मेलन के दौरान आयोजक पूज्य दया राम दास महाराज ने अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत-अभिनंदन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया और सभी को आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस धार्मिक आयोजन में गाजीपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे दर्जनों गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

निर्वाचन अधिकारी श्री अनुपम शुक्ला के निर्देशन में जनपद में युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा
Ghazipur11 Nov

निर्वाचन अधिकारी श्री अनुपम शुक्ला के निर्देशन में जनपद में युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 10 नवंबर 2026 मा0 निर्वाचन आयोग…

पूरी खबर पढ़ें →
छठ महापर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने विभिन्न छठ घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण
Ghazipur11 Nov

छठ महापर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने विभिन्न छठ घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 छठ महापर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला…

पूरी खबर पढ़ें →
शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने तथा जान से मारने की धमकी देने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को थाना रेवतीपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
Ghazipur11 Nov

शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने तथा जान से मारने की धमकी देने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को थाना रेवतीपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर*9140875060 दिनांक 10.11.2026 शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध…

पूरी खबर पढ़ें →
मोहांव गोलीकांड : मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान संजय बिंद ने किया आत्मसमर्पण
Ghazipur11 Nov

मोहांव गोलीकांड : मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान संजय बिंद ने किया आत्मसमर्पण

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 मोहांव गोलीकांड : मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान…

पूरी खबर पढ़ें →
मोहांव गोलीकांड के विरोध में हाईवे पर उतरे ग्रामीण, एमएलसी प्रतिनिधि के आश्वासन पर खत्म हुआ चक्काजाम
Ghazipur11 Nov

मोहांव गोलीकांड के विरोध में हाईवे पर उतरे ग्रामीण, एमएलसी प्रतिनिधि के आश्वासन पर खत्म हुआ चक्काजाम

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 मोहांव गोलीकांड के विरोध में हाईवे पर…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर के मिश्र बाजार में सरेशाम सनसनीखेज वारदात, 23 वर्षीय कौसैन की गोली मारकर हत्या
Ghazipur11 Nov

गाजीपुर के मिश्र बाजार में सरेशाम सनसनीखेज वारदात, 23 वर्षीय कौसैन की गोली मारकर हत्या

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर के मिश्र बाजार में सरेशाम सनसनीखेज…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!