BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

निर्वाचन अधिकारी श्री अनुपम शुक्ला के निर्देशन में जनपद में युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा

11 Nov 2026, 04:33 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
निर्वाचन अधिकारी श्री अनुपम शुक्ला के निर्देशन में जनपद में युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060

गाजीपुर 10 नवंबर 2026 मा0 निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुपम शुक्ला के निर्देशन में जनपद में युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत शिविर लगाकर नए मतदाताओं के वोटर कार्ड बनाए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए।
इसी अभियान के क्रम में आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने स्वयं वेदपुरवां निवासी युवा मतदाता आयुष पुत्र शशिकांत उम्र 20 वर्ष एवं पुत्री सिमरन उम्र 21 वर्ष एवं कार्तिक कुमार पुत्र चंद्र मोहन त्रिपाठी निवासी शास्त्री नगर के घर पहुंचकर उन्हें उनका वोटर आईडी कार्ड सौंपा। जिलाधिकारी ने युवा मतदाताओं को नया मतदाता बनने पर बधाई देते हुए उन्हें लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में बताया और कहा कि मतदान न केवल अधिकार है, बल्कि राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी भी है। इस दौरान उन्होंने युवा मतदाताओं से अपील किया कि वे आगामी चुनावों में अवश्य मतदान करें और अन्य युवाओं को भी इसके लिए प्रेरित करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लगभग 19000 नए एपिक कार्ड बने हैं उन्होंने सभी से अपील किया कि वह अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस से संपर्क करते हुए अपना एपिक कार्ड अवश्य प्राप्त कर ले।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि में चार विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गई हैं। ये तिथियां दिनांक 21.11.2026 शनिवार, दिनांक 22.11.2026 रविवार, दिनांक 28.11.2026 शनिवार तथा दिनांक 29.11.2026 रविवार हैं। इन तिथियों में जनपद के प्रत्येक मतदान केंद्र पर आवश्यक स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी और प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक हेल्प डेस्क बनाई जाएगी, जो मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहायता करेगी। इन केंद्रों पर निर्वाचक नामावली के साथ-साथ दावे और आपत्तियों से संबंधित सभी प्रकार के फॉर्म यथा-6, 6ए, 7 एवं 8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के सभी ऐसे युवाओं से अपील की है, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, वे अपना वोटर आईडी कार्ड अवश्य बनवाएं। उन्होंने कहा कि युवा अपने नजदीकी बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं या विशेष अभियान तिथियों में अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना आवेदन कर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम जुड़वाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी की पहली सीढ़ी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

निर्वाचन अधिकारी श्री अनुपम शुक्ला के निर्देशन में जनपद में युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा
Ghazipur11 Nov

निर्वाचन अधिकारी श्री अनुपम शुक्ला के निर्देशन में जनपद में युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 10 नवंबर 2026 मा0 निर्वाचन आयोग…

पूरी खबर पढ़ें →
छठ महापर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने विभिन्न छठ घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण
Ghazipur11 Nov

छठ महापर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने विभिन्न छठ घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 छठ महापर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला…

पूरी खबर पढ़ें →
शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने तथा जान से मारने की धमकी देने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को थाना रेवतीपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
Ghazipur11 Nov

शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने तथा जान से मारने की धमकी देने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को थाना रेवतीपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर*9140875060 दिनांक 10.11.2026 शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध…

पूरी खबर पढ़ें →
मोहांव गोलीकांड : मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान संजय बिंद ने किया आत्मसमर्पण
Ghazipur11 Nov

मोहांव गोलीकांड : मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान संजय बिंद ने किया आत्मसमर्पण

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 मोहांव गोलीकांड : मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान…

पूरी खबर पढ़ें →
मोहांव गोलीकांड के विरोध में हाईवे पर उतरे ग्रामीण, एमएलसी प्रतिनिधि के आश्वासन पर खत्म हुआ चक्काजाम
Ghazipur11 Nov

मोहांव गोलीकांड के विरोध में हाईवे पर उतरे ग्रामीण, एमएलसी प्रतिनिधि के आश्वासन पर खत्म हुआ चक्काजाम

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 मोहांव गोलीकांड के विरोध में हाईवे पर…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर के मिश्र बाजार में सरेशाम सनसनीखेज वारदात, 23 वर्षीय कौसैन की गोली मारकर हत्या
Ghazipur11 Nov

गाजीपुर के मिश्र बाजार में सरेशाम सनसनीखेज वारदात, 23 वर्षीय कौसैन की गोली मारकर हत्या

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर के मिश्र बाजार में सरेशाम सनसनीखेज…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!