BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

छठ महापर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने विभिन्न छठ घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण

11 Nov 2026, 04:32 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
छठ महापर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने विभिन्न छठ घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060

छठ महापर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने विभिन्न छठ घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण

साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, नाव एवं गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
गाजीपुर 10 नवंबर,2026 । आगामी छठ महापर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने आज नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम ददरी घाट पहुंचकर घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पर्व से पूर्व सभी घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से पूर्ण करा ली जाएं, ताकि व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिलाधिकारी ने सभी घाटों पर पर्याप्त संख्या में नावों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोताखोर निर्धारित ड्रेस में मुस्तैद रहें, जिससे किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके। इसके अतिरिक्त महिलाओं की सुविधा एवं निजता को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक घाट पर चेंजिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा घाटों की नियमित साफ-सफाई के लिए पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समय से सभी तैयारियां पूर्ण करें। उन्होंने चेतावनी दी कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा नवापुरा घाट, सिकंदरपुर घाट एवं नेपाली बाबा घाट का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रत्येक घाट पर आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गाजीपुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
……………………………
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

निर्वाचन अधिकारी श्री अनुपम शुक्ला के निर्देशन में जनपद में युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा
Ghazipur11 Nov

निर्वाचन अधिकारी श्री अनुपम शुक्ला के निर्देशन में जनपद में युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 10 नवंबर 2026 मा0 निर्वाचन आयोग…

पूरी खबर पढ़ें →

शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने तथा जान से मारने की धमकी देने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को थाना रेवतीपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
Ghazipur11 Nov

शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने तथा जान से मारने की धमकी देने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को थाना रेवतीपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर*9140875060 दिनांक 10.11.2026 शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध…

पूरी खबर पढ़ें →
मोहांव गोलीकांड : मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान संजय बिंद ने किया आत्मसमर्पण
Ghazipur11 Nov

मोहांव गोलीकांड : मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान संजय बिंद ने किया आत्मसमर्पण

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 मोहांव गोलीकांड : मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान…

पूरी खबर पढ़ें →
मोहांव गोलीकांड के विरोध में हाईवे पर उतरे ग्रामीण, एमएलसी प्रतिनिधि के आश्वासन पर खत्म हुआ चक्काजाम
Ghazipur11 Nov

मोहांव गोलीकांड के विरोध में हाईवे पर उतरे ग्रामीण, एमएलसी प्रतिनिधि के आश्वासन पर खत्म हुआ चक्काजाम

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 मोहांव गोलीकांड के विरोध में हाईवे पर…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर के मिश्र बाजार में सरेशाम सनसनीखेज वारदात, 23 वर्षीय कौसैन की गोली मारकर हत्या
Ghazipur11 Nov

गाजीपुर के मिश्र बाजार में सरेशाम सनसनीखेज वारदात, 23 वर्षीय कौसैन की गोली मारकर हत्या

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर के मिश्र बाजार में सरेशाम सनसनीखेज…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!