हरखौली के बजरंग अखाड़े में सजा कुश्ती का भव्य मैदान, पहलवानों ने दिखाए दमदार दांव-पेच

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060
हरखौली के बजरंग अखाड़े में सजा कुश्ती का भव्य मैदान, पहलवानों ने दिखाए दमदार दांव-पेच
सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव पुनीता सिंह 'खुशबू' ने फीता काटकर किया विशाल दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ, पहलवानों के मुकाबले देखने उमड़े क्षेत्रवासी
गाजीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा हरखौली स्थित बजरंग अखाड़े में विशाल दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। पारंपरिक कुश्ती कला और ग्रामीण खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस दंगल में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव पुनीता सिंह 'खुशबू' ने फीता काटकर किया। उनके कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों एवं ग्रामीणों ने स्वागत किया।
इस अवसर पर पुनीता सिंह 'खुशबू' की मौजूदगी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने दंगल के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि कुश्ती हमारी पारंपरिक खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। साथ ही युवाओं में शारीरिक मजबूती, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का विकास होता है।
दंगल प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपने शानदार दांव-पेच और दमदार प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। पहलवानों के बीच हुए मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। जैसे-जैसे मुकाबले आगे बढ़ते गए, दर्शकों का उत्साह भी बढ़ता गया। अखाड़े में पहलवानों की फुर्ती, ताकत और कुश्ती कौशल ने लोगों का खूब मनोरंजन किया।
कार्यक्रम में यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव 'साइकिल' सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य अतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने इस प्रकार के आयोजनों को ग्रामीण अंचल की खेल परंपरा को आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया।
दंगल प्रतियोगिता ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी पारंपरिक खेलों के प्रति लोगों का लगाव बरकरार है। ऐसे आयोजन न केवल स्थानीय पहलवानों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भी कुश्ती जैसी पारंपरिक खेल विधाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के आयोजक हेमराज यादव एवं रामाश्रय यादव तथा समस्त ग्रामवासियों के सहयोग की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
Share this:
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






