Ghazipur
गाजीपुर की जनता के लिए बड़ी सौगात, देव डायग्नोस्टिक सेंटर में 20 नवंबर को लगेगा मेगा जांच शिविर, मात्र 10 रुपये में होंगी सभी जांच
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060
गाजीपुर की जनता के लिए बड़ी सौगात, देव डायग्नोस्टिक सेंटर में 20 नवंबर को लगेगा मेगा जांच शिविर, मात्र 10 रुपये में होंगी सभी जांच
गाजीपुर। जनपद की जनता को बेहतर स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से देव डायग्नोस्टिक सेंटर की ओर से आगामी 20 नवंबर को एक विशाल मेगा जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी सेंटर के प्रोपराइटर हरिंदर सिंह कुशवाहा ने दी।
उन्होंने बताया कि यह मेगा कैंप 20 नवंबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक एमएच स्कूल के पास आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में लोगों की विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जांच पूरी तरह निःशुल्क की जाएगी। जांच के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा, केवल पर्ची बनाने के नाम पर महज 10 रुपये देने होंगे।
शिविर में कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर, थायराइड, सीबीसी, ट्रोपोनिन-टी (Trop-T) समेत विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
हरिंदर सिंह कुशवाहा ने बताया कि महंगी जांच के कारण कई लोग समय पर अपनी स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते हैं। ऐसे लोगों को राहत पहुंचाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि 20 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच एमएच स्कूल के पास पहुंचकर इस निःशुल्क जांच शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
स्थान: देव डायग्नोस्टिक सेंटर, एमएच स्कूल के पास, गाजीपुर।
दिनांक: 20 नवंबर
समय: प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 चोरी की बिजली मोटर के साथ दो…
पूरी खबर पढ़ें →
ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲା ଗୁରୁ ପଡ଼ା ଗଳି ମଝିରେ ଏକ ପରିବାରହୀନ ଭଙ୍ଗା ଘର ଭିତରେ ନିଶାଖୋର ମାନଙ୍କ ଆଡ୍ଡା ସ୍ଥଳ ପାଲଟିଛି ଏବଂ ଘର…
पूरी खबर पढ़ें →
विकास सिंह ज़मानिया,(गाज़ीपुर ) आज 7 नवंबर 2026 दिन शनिवार को एस.आर.एन.एस.एस. पब्लिक स्कूल, बरुइन ज़मानिया में दीपावली…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 दीपावली पर खानपान में बरतें सावधानी, ठंड…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 त्योहारों को लेकर सैदपुर के बाजारों में…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 2027 के चुनाव की तैयारी में जुटे…
पूरी खबर पढ़ें →