Ghazipur
चोरी की बिजली मोटर के साथ दो युवक गिरफ्तार, सुहवल पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोचा
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060
चोरी की बिजली मोटर के साथ दो युवक गिरफ्तार, सुहवल पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोचा
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुहवल थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने ग्राम गौरा में हुई बिजली की मोटर चोरी के मामले में दो आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटर बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार 7 नवंबर को उपनिरीक्षक वीरेंद्र राय पुलिस टीम के साथ सुहवल-रेवतीपुर सीमा पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गौरा गांव में हुई मोटर चोरी की घटना में शामिल दो युवक चोरी की मोटर को मोटरसाइकिल पर लादकर बेचने के लिए रेवतीपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से चोरी की गई बिजली की मोटर बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विकास सिंह यादव (20) पुत्र रामदुलार सिंह यादव तथा जितेंद्र सिंह यादव (19) पुत्र मधुबन यादव, निवासी ग्राम गौरा, थाना सुहवल, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना सुहवल में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 107/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीरेंद्र राय मय हमराह शामिल रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

विकास सिंह ज़मानिया,(गाज़ीपुर ) आज 7 नवंबर 2026 दिन शनिवार को एस.आर.एन.एस.एस. पब्लिक स्कूल, बरुइन ज़मानिया में दीपावली…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 दीपावली पर खानपान में बरतें सावधानी, ठंड…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 त्योहारों को लेकर सैदपुर के बाजारों में…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 2027 के चुनाव की तैयारी में जुटे…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 जनगणना-2027: 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना,…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 सातों तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान…
पूरी खबर पढ़ें →