राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ में अजीत सिंह ‘बुलेट बाबा’ को मिली प्रदेश की कमान, उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी बने

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060
राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ में अजीत सिंह ‘बुलेट बाबा’ को मिली प्रदेश की कमान, उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी बने
गृह जनपद पहुंचने पर हजारों लोगों ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत, कारगिल शहीद कमलेश सिंह और अमर शहीद निरंजन राजभर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि
बिरनो (गाजीपुर)। राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ में बिरनो क्षेत्र के निवासी अजीत सिंह ‘बुलेट बाबा’ को उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर ने 21 अक्टूबर 2026 को मनोनयन पत्र जारी कर उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के बाद गृह जनपद आगमन पर उनका हजारों लोगों की मौजूदगी में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
गृह जनपद पहुंचते ही समर्थकों और क्षेत्रीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने उनका अभिनंदन करते हुए नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। स्वागत कार्यक्रम के दौरान अजीत सिंह ‘बुलेट बाबा’ ने कारगिल शहीद कमलेश सिंह एवं अमर शहीद निरंजन राजभर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने वीर शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया।
संगठन की ओर से उन्हें एक वर्ष के लिए उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस जिम्मेदारी के तहत उन्हें प्रदेश में संगठन का विस्तार करने, जिला एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने और गौरक्षा एवं गौसेवा से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का दायित्व सौंपा गया है।
इस अवसर पर अजीत सिंह ‘बुलेट बाबा’ ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही गौरक्षा एवं गौसेवा के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग और कार्यकर्ताओं की सहभागिता से संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। स्वागत में उमड़े जनसमूह के प्रति उन्होंने हृदय से आभार व्यक्त किया।
स्वागत समारोह में कुंवर रमेश सिंह पप्पू, राम आलम सिंह, विजय नारायण चौहान, ऋषिदेव सिंह, सुरेश सिंह, जितेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, मुन्ना राम, रामजी चौहान, रितेश खरवार, छोटू यादव पहलवान, आकाश सिंह, नितिन सिंह, बागी राज जायसवाल, रवि पांडेय, चंद्रपाल सिंह उर्फ पप्पू, सतीश सिंह, उपेंद्र सिंह, रमेश सिंह, उदय प्रताप सिंह, बचन सिंह, चंदन सिंह, गुरभरी राम, रविंद्र यादव, रमेश यादव, लल्लन सिंह, सिंटू सिंह, रितिक, किशन सिंह, आदित्य सिंह, बिट्टू, हर्ष सिंह, गोलू सिंह, मुन्ना सिंह, मोटू सिंह, रितेश सिंह, पिंकू यादव, अमित गोयल, सबलू, अरुण कुमार, आलोक सिंह, गोलू मौर्य, विवेक सिंह, पप्पू सिंह, गुड्डू गुप्ता प्रधान, सूरज वर्मा, नन्हे सिंह, विशाल सिंह, संतोष सिंह, गोवर्धन, बिना, रणधीर सिंह, सोनू एवं सुनील कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग, समर्थक और शुभचिंतक मौजूद रहे।
अजीत सिंह ‘बुलेट बाबा’ को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने और गृह जनपद में हुए भव्य स्वागत से बिरनो क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
Share this:
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






