BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, छठ घाटों पर गोताखोरों की होगी तैनाती; बाजारों में बढ़ेगी पुलिस गश्त

04 Nov 2026, 10:25 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, छठ घाटों पर गोताखोरों की होगी तैनाती; बाजारों में बढ़ेगी पुलिस गश्त - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060

त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, छठ घाटों पर गोताखोरों की होगी तैनाती; बाजारों में बढ़ेगी पुलिस गश्त

गाजीपुर। आगामी दीपावली एवं डाला छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की उपस्थिति में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को पर्व के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात और जनसुविधाओं को लेकर समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वेद सिंह चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने निर्देश दिया कि जनपद के सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, अस्थायी शौचालय, बैरिकेडिंग तथा गोताखोरों और नाविकों की तैनाती समय से सुनिश्चित की जाए। नदियों में गहरे एवं खतरनाक स्थानों को चिह्नित कर वहां चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। नगर पालिका और नगर पंचायतों को घाटों एवं बाजारों में विशेष सफाई अभियान चलाने, फॉगिंग कराने और कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था करने को कहा गया। विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा ढीले और जर्जर तारों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए।

सीडीओ ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की व्यवस्था को लेकर भी सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी राशन कार्ड धारकों को समय से पूरा राशन उपलब्ध कराया जाए। वितरण में घटतौली, कटौती अथवा कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर संबंधित कोटेदार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बाजारों, प्रमुख चौराहों और छठ घाटों पर यातायात व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर यातायात डायवर्ट किया जाए, जिससे श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो। प्रमुख बाजारों में पार्किंग की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जाए।

पटाखों की बिक्री को लेकर एसपी ने स्पष्ट किया कि केवल लाइसेंसधारी दुकानदारों को ही निर्धारित स्थलों पर नियमानुसार दुकान लगाने की अनुमति दी जाए। भीड़भाड़ वाले स्थानों, पेट्रोल पंपों और अन्य ज्वलनशील पदार्थों के आसपास पटाखों की दुकानें नहीं लगाई जाएंगी। सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित समयावधि में ही पटाखे चलाने की अनुमति होगी।

उन्होंने त्योहारों के दौरान अराजक तत्वों और सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। घाटों पर महिला पुलिस सहित पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख बाजारों और धार्मिक स्थलों पर सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। अफवाह फैलाने और माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अंत में अधिकारियों ने जनपदवासियों से अपील की कि दीपावली एवं डाला छठ का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं। पटाखों का प्रयोग सावधानी से करें और बच्चों को पटाखों से दूर रखें। छठ घाटों पर सुरक्षा मानकों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तत्काल डायल-112 अथवा नजदीकी थाना और पुलिस चौकी को दें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Hanumangarh04 Nov

रेल पटरी पर बम ब्लास्ट ,ट्रेन गुजरने के बाद हुआ धमाका,बाल बाल बचे यात्री

#दिल झकझोर देने वाली घटना आई सामने। गत दिवस रात्रिकालीन पेसेंजर ट्रेन अनूपगढ़ से रवाना होकर सूरतगढ़ जा…

पूरी खबर पढ़ें →
Hanumangarh04 Nov

रेल पटरी पर बम ब्लास्ट ,ट्रेन गुजरने के बाद हुआ धमाका,बाल बाल बचे यात्री

#दिल झकझोर देने वाली घटना आई सामने। गत दिवस रात्रिकालीन पेसेंजर ट्रेन अनूपगढ़ से रवाना होकर सूरतगढ़ जा…

पूरी खबर पढ़ें →
Hanumangarh04 Nov

रेल पटरी पर बम ब्लास्ट ,ट्रेन गुजरने के बाद हुआ धमाका,बाल बाल बचे यात्री

#दिल झकझोर देने वाली घटना आई सामने। गत दिवस रात्रिकालीन पेसेंजर ट्रेन अनूपगढ़ से रवाना होकर सूरतगढ़ जा…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur04 Nov

स सिटी ने किया करंडा थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों से लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं तक परखी हकीकत

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 स सिटी ने किया करंडा थाने का…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur04 Nov

मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग का शिकंजा, 40 किलो मिठाई मौके पर कराई नष्ट

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग का शिकंजा, 40…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!