BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

स सिटी ने किया करंडा थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों से लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं तक परखी हकीकत

04 Nov 2026, 10:25 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
स सिटी ने किया करंडा थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों से लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं तक परखी हकीकत - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060

स सिटी ने किया करंडा थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों से लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं तक परखी हकीकत

गाजीपुर। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ राकेश मिश्रा ने बुधवार को थाना करंडा का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर पुलिस की कार्यप्रणाली और थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक और कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। साथ ही थाने में रखे विभिन्न अभिलेखों और रजिस्टरों की बारीकी से जांच की।

निरीक्षण के दौरान अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या एवं बलवा से संबंधित रजिस्टर तथा बीट सूचना रजिस्टर का अवलोकन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिसकर्मियों को सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने और उनके उचित रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय और बैरकों की साफ-सफाई का भी जायजा लेते हुए स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया।

इसके बाद साइबर सेल का निरीक्षण कर साइबर अपराधों की रोकथाम और ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों की जानकारी ली। उन्होंने साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने और पीड़ितों की शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों और उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। महिला पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हुए शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने तथा थाना क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए थानाध्यक्ष करंडा सहित सभी पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur05 Nov

गाजीपुर को हराकर बलिया पुलिस बनी वाराणसी जोन की क्रिकेट चैंपियन

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर को हराकर बलिया पुलिस बनी वाराणसी…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur05 Nov

निःशुल्क राशन वितरण छह नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगा

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर। जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur05 Nov

परिवार परामर्श केंद्र ने सुलझाए पारिवारिक विवाद, तीन दंपतियों के घर फिर बसी खुशियां

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 परिवार परामर्श केंद्र ने सुलझाए पारिवारिक विवाद,…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur04 Nov

खाद की किल्लत की अफवाहों पर प्रशासन का जवाब, गाजीपुर में यूरिया और डीएपी का पर्याप्त भंडार

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 खाद की किल्लत की अफवाहों पर प्रशासन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!