Ghazipur
गाजीपुर को हराकर बलिया पुलिस बनी वाराणसी जोन की क्रिकेट चैंपियन
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060
गाजीपुर को हराकर बलिया पुलिस बनी वाराणसी जोन की क्रिकेट चैंपियन
रोमांचक फाइनल में तीन विकेट से दर्ज की जीत, प्रदीप यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार
गाजीपुर। पुलिस लाइंस स्थित क्रिकेट मैदान में आयोजित वाराणसी जोन की 27वीं अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 में बलिया पुलिस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। बुधवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में बलिया ने मेजबान गाजीपुर पुलिस को तीन विकेट से पराजित किया। गाजीपुर की टीम उपविजेता रही।
फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गाजीपुर पुलिस ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। टीम की ओर से कलीम अख्तर ने 50 गेंदों पर 60 रनों की बेहतरीन पारी खेली। बलिया की ओर से दिनेश ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलिया पुलिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में सात विकेट खोकर 142 रन बना लिए। बलिया की जीत में प्रदीप यादव ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 36 गेंदों पर 43 रन बनाए। गाजीपुर की ओर से अरुण यादव ने चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट चटकाए।
फाइनल में बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए प्रदीप यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले आजमगढ़ के विकास यादव को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।
प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के गाजीपुर, वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही और चंदौली सहित कुल दस जनपदों की पुलिस टीमों ने प्रतिभाग किया।
समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने विजेता बलिया और उपविजेता गाजीपुर की टीम को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के अनुशासन, खेल भावना और टीम भावना की सराहना करते हुए कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। खेलों से आपसी तालमेल और अनुशासन की भावना मजबूत होती है।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइंस, प्रतिसार निरीक्षक सहित विभिन्न क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, पुलिसकर्मी और पत्रकार मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲାରେ ୧୨ମାସ ରେ ୧୩ ପର୍ବ ପାଳନ ଚାଲିଛି । ସରକାର ବଡ଼ ଆଡ଼ମ୍ବର ସହକାରେ ପାଳନ କରିବା ପାଇଁଁ ବଡ଼ ଧରଣର…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर। जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 58 लाख…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 परिवार परामर्श केंद्र ने सुलझाए पारिवारिक विवाद,…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 खाद की किल्लत की अफवाहों पर प्रशासन…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 एलिगेंट एप्लायंसेज के दीपावली फर्नीचर मेले में…
पूरी खबर पढ़ें →