BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

परिवार परामर्श केंद्र ने सुलझाए पारिवारिक विवाद, तीन दंपतियों के घर फिर बसी खुशियां

05 Nov 2026, 10:50 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
परिवार परामर्श केंद्र ने सुलझाए पारिवारिक विवाद, तीन दंपतियों के घर फिर बसी खुशियां - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060

परिवार परामर्श केंद्र ने सुलझाए पारिवारिक विवाद, तीन दंपतियों के घर फिर बसी खुशियां

गाजीपुर। पति-पत्नी के बीच आपसी मतभेद और पारिवारिक विवाद के चलते अलग रह रहे तीन दंपतियों के बीच महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं परिवार परामर्श केंद्र ने मध्यस्थता कराकर फिर से सुलह कराई। गुरुवार को दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने के बाद तीनों दंपतियों ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक साथ रहने की सहमति जताई। इसके बाद उनकी सकुशल विदाई कराई गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 5 नवंबर को महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी विवाद से संबंधित कुल 17 प्रकरणों की सुनवाई की गई। इनमें लंबे समय से विवादित चल रहे तीन मामलों में दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कराई गई। बिना किसी दबाव के पति-पत्नी ने अपनी राजी-खुशी से साथ रहने का निर्णय लिया।

वहीं, दो प्रकरणों में आपसी समझौता होने के बाद पत्रावलियां बंद कर दी गईं। चार मामलों में विधिक सुझाव देते हुए निस्तारण किया गया। दो प्रकरणों में दोनों पक्षों के उपस्थित नहीं होने पर पत्रावली बंद कर दी गई, जबकि शेष मामलों में मध्यस्थता की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण अगली तारीख निर्धारित की गई।

इस दौरान काउंसलर कमरुद्दीन, महिला आरक्षी रोली सिंह, संध्या, सविता, रागिनी चौबे तथा आरक्षी शिव शंकर यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur05 Nov

गाजीपुर को हराकर बलिया पुलिस बनी वाराणसी जोन की क्रिकेट चैंपियन

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर को हराकर बलिया पुलिस बनी वाराणसी…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur05 Nov

निःशुल्क राशन वितरण छह नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगा

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर। जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur04 Nov

खाद की किल्लत की अफवाहों पर प्रशासन का जवाब, गाजीपुर में यूरिया और डीएपी का पर्याप्त भंडार

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 खाद की किल्लत की अफवाहों पर प्रशासन…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur04 Nov

एलिगेंट एप्लायंसेज के दीपावली फर्नीचर मेले में खरीदारी पर मिलेंगे 37 हजार रुपये तक के उपहार

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 एलिगेंट एप्लायंसेज के दीपावली फर्नीचर मेले में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!