Ghazipur
एलिगेंट एप्लायंसेज के दीपावली फर्नीचर मेले में खरीदारी पर मिलेंगे 37 हजार रुपये तक के उपहार
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060
एलिगेंट एप्लायंसेज के दीपावली फर्नीचर मेले में खरीदारी पर मिलेंगे 37 हजार रुपये तक के उपहार
5 से 8 नवंबर तक चलेगा विशेष मेला, 5 नवंबर को संत युशा जी महाराज करेंगे शुभारंभ; सागौन के फर्नीचर के साथ नामी कंपनियों के उत्पादों की मिलेगी विस्तृत जानकारी
गाजीपुर। दीपावली के पर्व को खास बनाने और ग्राहकों को बेहतर खरीदारी का अवसर देने के उद्देश्य से एलिगेंट एप्लायंसेज की ओर से 5 से 8 नवंबर तक ऐतिहासिक दीपावली फर्नीचर मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले का शुभारंभ 5 नवंबर को अपराह्न दो बजे संत युशा जी महाराज के हाथों होगा। आयोजन को लेकर संस्थान की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं। मेले में फर्नीचर और घरेलू उपयोग के उत्पादों की खरीदारी पर ग्राहकों को आकर्षक उपहार और विशेष छूट का लाभ मिलेगा।
संस्थान के प्रोपराइटर इंजीनियर संजीव गुप्ता ने बताया कि एलिगेंट एप्लायंसेज पिछले 30 वर्षों से सागौन की लकड़ी के फर्नीचर निर्माण और बिक्री के क्षेत्र में ग्राहकों का विश्वास हासिल कर रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार दीपावली के अवसर पर विशेष फर्नीचर मेले का आयोजन किया गया है। इसमें आधुनिक डिजाइन, आकर्षक बनावट और बेहतर गुणवत्ता वाले सागौन के फर्नीचर की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने बताया कि मेले में गोदरेज, स्लिपवेल, नीलकमल, डेक, नेशनल, फर्नी वर्ल्ड, वोल्टास, हेवल्स और ओकाया जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के उत्पाद भी उपलब्ध रहेंगे। ग्राहकों को एक ही स्थान पर फर्नीचर, घरेलू उपकरण और जरूरत के अन्य सामानों की खरीदारी का अवसर मिलेगा।
मेले का विशेष आकर्षण 'विवाह आपका, इंतजाम हमारा' योजना है। इसके तहत मेरिज पैकेज की खरीदारी अथवा बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को 37 हजार रुपये तक के उपहार निःशुल्क दिए जाएंगे। इसके साथ ही दीपावली के अवसर पर ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर भी रखे गए हैं।
इंजीनियर संजीव गुप्ता ने बताया कि उनका प्रयास है कि ग्राहकों को गुणवत्ता के साथ उचित विकल्प और बेहतर खरीदारी का अनुभव मिले। उन्होंने जनपदवासियों से 5 से 8 नवंबर तक आयोजित होने वाले दीपावली फर्नीचर मेले में पहुंचकर खरीदारी करने और विशेष उपहार योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲାରେ ୧୨ମାସ ରେ ୧୩ ପର୍ବ ପାଳନ ଚାଲିଛି । ସରକାର ବଡ଼ ଆଡ଼ମ୍ବର ସହକାରେ ପାଳନ କରିବା ପାଇଁଁ ବଡ଼ ଧରଣର…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर को हराकर बलिया पुलिस बनी वाराणसी…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर। जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 58 लाख…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 परिवार परामर्श केंद्र ने सुलझाए पारिवारिक विवाद,…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 खाद की किल्लत की अफवाहों पर प्रशासन…
पूरी खबर पढ़ें →